इंदौर : शनिवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर की गई रिकॉर्ड टेस्टिंग में दो सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले। हालांकि संक्रमितों का औसत 6 फीसदी से कम रहा। सैंपलिंग से ज्यादा टेस्टिंग किए जाने से पेंडिंग मामले भी कम हुए। किसी मरीज की मौत की पुष्टि भी शनिवार को नहीं की गई।
214 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि।
शनिवार को 2995 सैम्पल लिए गए। रिकॉर्ड 3855 सैम्पलों की जांच की गई। 3624 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 214 में संक्रमण की पुष्टि की गई। 17 रिपीट पॉजिटिव मिले।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 175649 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें 9804 पॉजिटिव पाए गए। शनिवार को किसी भी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं की गई।
32 मरीजों को दिया गया डिस्चार्ज।
कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर शनिवार को 32 मरीज कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 6278 मरीज कोरोना को शिकस्त देकर घर लौट चुके हैं। 3184 मरीजों का इलाज फिलहाल किया जा रहा है।
पेंडिंग मामलों में आई कमीं।
शनिवार को रिकॉर्ड टेस्टिंग किए जाने से पेंडिंग मामलों में भी कमीं आई। 860 पेंडिंग सैम्पलों की टेस्टिंग किए जाने से बैकलॉग सैम्पल्स की संख्या घटकर 2236 रह गई है। ये बैकलॉग 5 अगस्त से अभी तक याने बीते 10 दिनों का है।
Related Posts
December 29, 2021 मालवा उत्सव में कलात्मक वस्तुओं का भी सजा है खूबसूरत संसार, लोग कर रहें जमकर खरीददारी
इंदौर लोक संस्कृति मंच द्वारा नगर निगम व अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित मालवा उत्सव […]
November 22, 2019 अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के चुनाव सम्पन्न इंदौर : अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। इसमें […]
July 16, 2024 अहिल्या माता गौशाला में गौभक्तों ने रोपे औषधीय पौधे
इंदौर : केशरबाग रोड स्थित प्राचीन अहिल्या माता गौशाला परिसर में भी रविवार को हरित […]
May 19, 2024 संघ के शिक्षा वर्ग से निकलने वाला कार्यकर्ता समाज में एकाग्रता का भाव जागृत करता है : डॉ. प्रकाश शास्त्री
उज्जैन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग (तरुण व्यवसायी) का […]
July 23, 2021 सभी प्रमुख प्रतिद्वंदी हैं, अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी- सिंधु
साइना नेहवाल की तरह पी.वी.सिंधु ने भी बचपन में ही अपनी प्रतिभा का एहसास करा दिया था, […]
June 20, 2023 पीआईएमआर और सीएसआई के बीच हुआ करार
शहर में सीएसआई चैप्टर की स्थापना की जाएगी।
इंदौर: प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट […]
September 10, 2021 खजराना गणेश मंदिर में ध्वजा पूजन के साथ शुरू होगा 10 दिवसीय गणेशोत्सव, 51 हजार मोदकों का लगेगा भोग
इंदौर : शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पर 10 दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ कलेक्टर […]