राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेगी सम्मेलन का उद्घाटन।
27 से 29 सितंबर तक होगा सम्मेलन का आयोजन।
100 स्मार्ट सिटी के जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा विशेषज्ञ शामिल होंगे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले शहर सम्मानित होंगे।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय का ये आयोजन पहली बार इंदौर में।
इंदौर : प्रवासी भारतीय दिवस, ग्लोबल समिट और जी-20 की बैठक के बाद इंदौर को एक और राष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजन की मेजबानी का मौका मिला है।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा नेशनल स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस का आयोजन इंदौर में किया जा रहा है। 27 से 29 सितंबर तक होने वाले इस सम्मेलन का उदघाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इस सम्मेलन में स्मार्ट सिटी के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विशेषज्ञ शामिल होंगे।इस आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक 24 अगस्त को इंदौर में रखी गई है।
बता दें कि वर्ष 2018 में शहरों द्वारा किए गए इनोवेशन, इम्पैक्ट और स्केलेबिलिटी को हाईलाइट करने के लिए इंडियन स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड कांटेस्ट (आईएसएसी) की शुरुआत की गई थी।इस श्रृंखला में पहले अवॉर्ड सेरिमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। उसके बाद से लगातार इस अवार्ड का महत्व बढ़ता गया है। पिछले साल सूरत में आयोजित आईएसएसी 2022 में 77 शहरों से, 15 कैटेगरी में 845 से ज्यादा एप्लीकेशन आई थीं।
Related Posts
December 17, 2024 पीआईएमआर की एकेडमिक लीडर्स समिट 18 दिसंबर को
शिक्षा जगत के अग्रणी चेहरों का होगा सम्मान।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर होगा […]
September 19, 2021 दो पहिया वाहन चुराकर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक लाख रुपए कीमत की दो मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर को क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना सदर बाजार […]
December 23, 2020 लक्ष्मण सिंह गौड़ मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने रखे विचार
इंदौर : भाजपा संगठन द्वारा तय सभी मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहे […]
October 11, 2024 13 अक्टूबर को निकलेंगे आरएसएस के पथ संचलन
इंदौर : विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन 13 अक्टूबर 2024 , […]
September 26, 2022 कैंब्रिज प्रमाण पत्र हासिल करने पर सम्मानित किए गए प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के छात्र
इंदौर : मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास कार्यक्रम के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा ने प्रेस्टीज […]
January 7, 2023 बीसीसीआई ने नई चयन समिति का किया ऐलान, चेतन शर्मा पुनः बनाए गए समिति के चेयरमैन
नई दिल्ली : बीसीसीआई ने नई चयन समिति का ऐलान कर दिया है। पिछली चयन समिति के चीफ चेतन […]
June 23, 2020 शहर के मध्यक्षेत्र में ऑड – इवन फार्मूले पर खुलेंगी दुकानें इंदौर : कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित रहे जोन वन याने शहर के मध्यक्षेत्र ( […]