संयोगितागंज पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी है फरार।
इंदौर : आटो रिक्शा चालक और उसके तीन साथियों ने सवारी को सुनसान जगह ले जाकर लूट लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस ने लूटे गए रुपये भी बरामद कर लिए। सभी आरोपी नशे के आदि हैं इसी लत को पूरा करने के लिए मौका देखकर लूट और चोरी करते हैं।
संयोगितागंज थाना पुलिस के मुताबिक, घटना संवाद नगर स्थित मोदी का भट्टा के पास की है। मूसाखेड़ी में पावर हाउस के समीप रहने वाला फरियादी दीपक मोहनलाल प्रजापति, नौलखा चौराहा से तीन इमली चौराहा के लिए रिक्शा (एमपी 09 आरए 3503) में बैठा था।
रिक्शा में पहले से तीन युवक बैठे थे। आरोपी रिक्शा को सुनसान जगह ले गए और दीपक के साथ मारपीट कर 1200 रुपये छीन लिए। पुलिस ने आटो रिक्शा के नंबर के आधार पर मंगलवार को आरोपी आशीष वर्मा, अजय उर्फ पेवाल निवासी राधा गोविंद का बगीचा और एक नाबालिग को पकड़ लिया। आरोपी बबलू उर्फ सूरज फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
Related Posts
May 28, 2022 डकैती डालने की योजना बना रहे गिरोह के 8 बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
इंदौर : मोबाइल शोरूम में डकैती की योजना बना रहे गिरोह के 8 बदमाश, पुलिस थाना विजय नगर […]
July 21, 2022 आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जीएसआइटीएस परिसर में किया गया पौधारोपण
एप्प के माध्यम से की जाएगी 75 पौधों की मॉनिटरिंग।
इंदौर : श्री गोविंदराम सक्सेरिया […]
January 23, 2022 इंटरनेट कालिंग कर महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ब्लैकमेंलिग करने वाले फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने बन्दी बनाया […]
September 1, 2022 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों द्वारा संचालित कैफे का सांसद लालवानी ने किया शुभारंभ
इंदौर जिले में दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी […]
December 4, 2021 पचमढ़ी रोड पर पेड़ से टकराई बेकाबू रफ्तार से दौड़ रही कार, इंदौर निवासी दो की मौत, 6 घायल
भोपाल : देर रात पचमढ़ी- मटकुली रोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से […]
November 20, 2024 हड्डियां और मांसपेशियां शरीर में संतुलन बनाकर हमको चलायमान रखती हैं : डॉ.राठौर
योग संकल्प 2024 का आसन अभ्यास कार्यशाला के साथ समापन।
इंदौर : "बीमारियों में आसनों […]
December 10, 2023 वक्फ एक्ट समाप्त करने को लेकर निजी बिल राज्यसभा में पेश
कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने किया जमकर विरोध।
नई दिल्ली : वक्फ एक्ट 1995 […]