बैंक द्वारा विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम।
इंदौर : इंदौर जिले में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इस वर्ष शासकीय विद्यालयों के कक्षा 8 से 10 के विद्यार्थियों हेतु अखिल भारतीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रश्नोत्तरी विकासखंड स्तर से प्रारम्भ कर राष्ट्रीय स्तर पर समाप्त की जाएगी।
इसी सिलसिले में प्रश्नोत्तरी का दूसरा चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बाल विनय मंदिर में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रश्नोत्तरी आरबीआई अधिकारी नवनीत तिवारी, बैंक अधिकारी तथा वरिष्ट प्रबंधक, बैंक ऑफ़ इंडिया श्री प्रवीण टोप्पो और शाश्वत श्रीवास्तव, विद्यालय की प्राचार्य पूजा सक्सेना मौजूद थीं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से वित्तीय साक्षरता, भारतीय रिजर्व बैंक, बैंकिंग प्रणाली, जी-20 आदि से संबन्धित प्रश्न पूछे गए। जिला स्तर में श्रुति अग्रवाल एवं लक्ष्मी प्रजापत ने प्रथम स्थान हासिल किया।
Related Posts
May 24, 2022 चेन, बैग और मोबाइल लूट की वारदातों में लिप्त दो आरोपी पकड़े गए
इंदौर : चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 02 शातिर आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
May 12, 2020 डॉक्टर्स, स्टॉफ को दुआ देते हुए घर लौटे 13 मरीज..! इंदौर : कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने हेतु नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे डॉक्टर, […]
June 5, 2021 होटल मशाल में छलक रहे थे जाम, प्रशासन ने सील किया होटल
इंदौर : कलेक्टर मनीष के निर्देश पर जिला प्रशासन और किशनगंज पुलिस ने मिलकर होटल मशाल पर […]
April 2, 2020 इंदौर में 12 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि, कुल 75 हुए पॉजिटिव इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी […]
October 3, 2019 विदेशों से आए बच्चे भी बापू के बारे में रखते हैं खासी जानकारी इंदौर : एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में विश्व में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित […]
April 26, 2021 मप्र के सागर आ रहा ऑक्सीजन टैंकर लखनऊ के समीप लुटा
भोपाल : देश में कोरोना संकट के बीच कई जगहों पर ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। ऐसे में खबर […]
July 22, 2024 गुरुपूजन के लिए अखंडधाम पर लगा रहा भक्तों का मेला
इंदौर :बिजासन रोड स्थित प्राचीन अखंड धाम आश्रम पर गुरूपूर्णिमा महोत्सव में रविवार को […]