भोपाल : देश में कोरोना संकट के बीच कई जगहों पर ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। ऐसे में खबर है कि ऑक्सीजन की किल्लत के बीच लखनऊ के पास एक ऑक्सीजन टैंकर लूट लिया गया। ये टैंकर बोकारो से आ रहा था और उसे एमपी के सागर पहुंचना था. लेकिन रास्ते में ही अज्ञात लोगों द्वारा इसमें लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, ऑक्सीजन टैंकर के ड्राइवर (UP 78BT 5404) को एमपी के सागर जिले में सप्लाई देनी थी लेकिन रास्ते से वह नदारद हो गया। उसकी लास्ट लोकेशन लखनऊ के पास थी। कहा जा रहा है कि लखनऊ में ही बोकारो से सागर की तरफ आ रहे ऑक्सीजन टैंकर में लूटपाट की गई।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए राज्य सरकार बड़े कदम उठा रही है. ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए बोकारो से ट्रेन के जरिए ऑक्सीजन टैंकर लखनऊ मंगवाए गए हैं। रेलवे का कहना है कि ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेनों के प्रत्येक टैंकर में लगभग 16 टन ऑक्सीजन ले जाई जा सकती है। वहीं, सीएम योगी ने ऑक्सीजन सप्लाई के लिए नए प्लांट लगाने, केंद्र से बात करने समेत अहम फैसले लिए हैं।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बीच देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन की भारी कमी हो रही है। लोग इसकी कमी से अस्पतालों में दम तोड़ रहे हैं। इसके चलते ऑक्सीजन टैंकरों, सिलेंडरों की भी लूटपाट होने लगी है।
Related Posts
January 29, 2025 ख्यात परमाणु वैज्ञानिक डॉ.राजा रमन्ना की केट चौराहा पर लगेगी प्रतिमा
नगर निगम इंदौर, केट के सहयोग से कर रहा है चौराहे का विकास।
इंदौर : राजेंद्र नगर और […]
January 28, 2022 अगले दो- तीन दिनों तक जारी रहेगी शीतलहर, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा
भोपाल : मध्य प्रदेश के 16 जिलों में शीतलहर के कारण स्वस्थ नागरिकों में भी हार्ट अटैक का […]
October 3, 2022 गांधीजी के विचारों को जमीन पर उतारने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है – शर्मा
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के विचारों को धरातल पर उतारने का काम […]
January 27, 2021 कोरोना संक्रमण के सिमटने का क्रम जारी, केवल 21 नए संक्रमित मामलों की हुई पुष्टि
इंदौर : कोरोना वायरस के सिमटने का क्रम लगातार जारी है। मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर जितने […]
July 30, 2023 इंदौर आकर पहले जानापाव जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह
भोपाल : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक बार फिर संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ है। मिली […]
July 23, 2021 सभी प्रमुख प्रतिद्वंदी हैं, अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी- सिंधु
साइना नेहवाल की तरह पी.वी.सिंधु ने भी बचपन में ही अपनी प्रतिभा का एहसास करा दिया था, […]
October 24, 2021 ई- एफआईआर पर रावजी बाजार पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल की गई जब्त
इंदौर : ई.-एफ.आई.आर के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना रावजी बाजार ने शातिर […]