भोपाल : कोवैक्सीन और कोविशील्ड के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार रूसी वैक्सीन स्पूतनिक के टीके के इस्तेमाल पर भी विचार कर रही है। शनिवार को हुई कोर ग्रुप की बैठक में सीएम शिवराज ने इस सिलसिले में जानकारी दी। CM ने कहा कि आने वाले समय में वैक्सीन आयात करने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रूस से जून के पहले सप्ताह से स्पूतनिक वैक्सीन मिल सकेगी।
फिलहाल मध्यप्रदेश में 18+ लोगों को कोवैक्सीन और कोविशील्ड के डोज लगाए जा रहे हैं।
हर मरीज को उपलब्ध होगा बेड।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में हर कोविड मरीज को इलाज के लिए आवश्यकता अनुसार सामान्य, ऑक्सीजन एवं आईसीयू बिस्तर उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके लिए हर जिले में बिस्तर बढ़ाए गए हैं। जिले यह सुनिश्चित करें कि हर कोविड मरीज़ को उपचार के लिए अस्पतालों में बिस्तर मिलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को छुपाएं नहीं बताएं। शुरू में ही इलाज होने पर यह बीमारी ठीक हो जाती है। किल कोरोना अभियान के तहत घर-घर सर्वे अभियान भी चलाया जा रहा है।
Related Posts
March 22, 2023 स्टार्टअप पार्क को लेकर दिया गया प्रेजेंटेशन
सुपर कॉरिडोर पर 21 एकड़ में विकसित होगा स्टार्टअप पार्क।
मेट्रो स्टेशन से होगी सीधी […]
July 19, 2020 इंदौर से सीधी अंतरराष्ट्रीय कार्गो सुविधा प्रारम्भ होंगी, सांसद ने उद्योगपतियों से की चर्चा इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर से सीधे इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा जल्द शुरू करने […]
April 20, 2024 इंदौर लोकसभा क्षेत्र में दूसरे दिन भरे गए दो नामांकन
लोकसभा निर्वाचन-2024
इंदौर : इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिए नाम-निर्देश पत्र दाखिल करने […]
January 28, 2021 धर्मांतरण को लेकर मचा बवाल, 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण
इंदौर : गणतंत्र दिवस पर हिन्दू संगठन के लोगों को खबर मिली की भंवरकुआ चौराहे के समीप […]
June 4, 2021 बात करते समय फटा मोबाइल, युवक की मौत…!
इंदौर : अगर आप मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं तो सावधानी बरतें, मोबाइल आपकी जान भी ले सकता […]
July 22, 2023 मीडियाकर्मियों व परिजनों के लिए आधार कैंप का पोस्ट मास्टर जनरल ने किया शुभारंभ
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा डाक विभाग इंदौर परिक्षेत्र के सहयोग से […]
March 1, 2025 रतलाम मंडल की रेल परियोजनाओं के काम में गति लाने पर क्षेत्रीय सांसदों ने दिया जोर
रेलवे अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं पर किए जा रहे कार्य से सांसदों को कराया […]