वार्ड 42 जोन नम्बर 10 का मामला, नगर निगम में कोई सुनवाई नही।
इंदौर : शहर के सम्भ्रान्त रहवासी क्षेत्र साकेत नगर की रीगल रीजेंसी के रहवासी पीने के पानी के लिए तरस गए है। यहां 14 परिवार रहते है। सबके यहां नर्मदा का कनेक्शन है लेकिन सभी के नलों में ड्रेनेज का गंदा पानी आ रहा है। समस्या के निदान के लिए सीएम हेल्पलाइन से लेकर 311 एप पर भी रहवासियों ने शिकायत की पर समस्या यथावत है जबकि पास में ही नर्मदा की नई लाइन डाली गई है। निगम अधिकारियों से रहवासियों ने गुहार भी लगाई की उनके कनेक्शन नई लाइन से जोड़ दिए जाएं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हुई। रहवासियों ने पास ही रहने वाले सांसद शंकर लालवानी से भी शिकायत की। आश्वासन उनसे भी मिला लेकिन पीने का पानी नही। भाजपा प्रत्याशी मुद्रा शास्त्री को भी बुलाकर समस्या बताई गई पर कोई नतीजा नहीं निकला। इस अनदेखी के चलते रहवासियों में जबरदस्त आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वे चुनाव के बहिष्कार पर विवश हो जाएंगे।
Related Posts
March 10, 2023 रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर होगा बजर बट्टू सम्मेलन
कैलाश विजयवर्गीय, अन्य अतिथि और पत्रकार अनूठी वेशभूषा में नजर आएंगे।
खजूरी बाजार से […]
April 1, 2021 निगम करों में दुगुनी बढ़ोतरी के खिलाफ मुखर हुई कांग्रेस,निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपकर की कर वृद्धि वापस लेने की मांग
इंदौर : नगर निगम द्वारा करों में भारी बढ़ोतरी करने के साथ नया सीवरेज कर थोपने और संपत्ति […]
May 16, 2020 इंदौर में आटा चक्कियों के संचालन की दी गई अनुमति इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते […]
February 13, 2021 निगम प्रशासन का फर्जीवाड़ा उजागर, सीएम के जाते ही रेन बसेरा से गायब हुए 3 बुजुर्ग और कर्मचारी..!
इंदौर : उज्जैन से रात्रि विश्राम के लिए इंदौर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार रात […]
May 31, 2017 बालाघाट में नक्सलियों को सप्लाई करने की थी योजना, पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त किए विस्फोटक… बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट में नक्सलियों द्वारा विस्फोटकों का परिवहन किया जाता रहा […]
January 24, 2025 रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने SIL ब्रांड का किया अधिग्रहण
भारतीय विरासत को पुनर्जीवित करने की पहल ।
बेंगलुरु : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स […]
July 5, 2025 भारती एयरटेल व ठेकेदार फर्म की लापरवाही से धंसी थी सड़क
भारती एयरटेल कंपनी द्वारा बिना अनुमति के कार्य करते हुए उपचारित जल की पाइप लाइन को किया […]