इंदौर : सानंद न्यास द्वारा गत 09 वर्षों से सानंद गोष्ट सांगा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । यह स्पर्धा का 10वां वर्ष है । सानंद के अध्यक्ष जयंत भिसे एवं मानद सचिव संजीव वावीकर ने बताया कि इस वर्ष स्पर्धा के आयोजन हेतु रेणुका पिंगळे को संयोजक एवं सानंद मित्र ध्रुव देखने को सहसंयोजक मनोनीत किया गया है।
नई पीढी को संस्कारित करने में दादा-दादी, नाना-नानी द्वारा सहज संस्कार स्वरूप सुनाई जाने वाली कहानी का असाधारण महत्व है। इसे रेखांकित करने एवं बढ़ावा देने के लिए सानंद गोष्ट सांगा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है ।
सानंद गोष्ट सांगा प्रतियोगिता की प्राथमिक फेरी जबलपुर, भोपाल, रतलाम, उज्जैन, देवास, खंडवा, धार एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों सहित इंदौर में 50 से अधिक स्थानों पर आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में कहानी के विषय रामायण, महाभारत, पंचतंत्र, परिकथा, इसाप नीति और महापुरुषों के जीवन चरित्र पर आधारित और बोधप्रद होना आवश्यक है ।
प्रतियोगिता अलग-अलग मोहल्लो, बस्ती, मल्टी स्टोरी, कॉलोनी, टाउनशिप में क्षेत्रवार आयोजित होगी, जहां काम से कम 15 स्पर्धक एकत्र होंगे ।
प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी प्राथमिक फेरी, उपांत्य फेरी एवं अंतिम फेरी (फाइनल) ।
प्रतियोगिता आयोजन हेतु नियमों की विस्तृत जानकारी के लिए सानंद कार्यालय पर 9407119700, संयोजक रेणुका पिंगळे से 9179261507 पर या सहसंयोजक ध्रुव देखने से 6265205251 पर संपर्क किया जा सकता है।
Related Posts
May 24, 2021 जबलपुर हाइकोर्ट ने आम जनता को दी राहत, कलेक्टर इंदौर को फल – सब्जी व किराना दुकानें खोलने के लिए किया आदेशित
इंदौर : जबलपुर हाइकोर्ट ने इंदौर की आम जनता और फल, सब्जी व किराना व्यापारियों को बड़ी […]
May 29, 2020 अरविंदो से सौ से ज्यादा मरीज कोरोना पर विजय पाकर हुए डिस्चार्ज इंदौर : कोरोना संक्रमण पर पूरीतरह नियंत्रण पाने में वक़्त लग सकता है लेकिन ये नामुमकिन […]
February 16, 2025 पीथमपुर में खड़े यूनियन कार्बाइड के कचरे के कंटेनर अनलोड किए गए
प्रशासन के जनसंवाद कार्यक्रम के निकल रहे सार्थक परिणाम।
इंदौर : यूनियन कार्बाइड के […]
March 17, 2021 हाईकोर्ट ने की अभिनव पहल, भूमाफिया को जेल से बाहर लाकर पीड़ितों के पक्ष में रजिस्ट्री करवाने का दिया आदेश
इंदौर : भू माफियाओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत अब अदालत भी अनुकरणीय पहल कर रही है। […]
May 3, 2024 सीईजीआर के एडुप्रिन्योर ऑफ द ईयर 2024 पुरस्कार से सम्मानित किए गए हिमांशु जैन
इंदौर : प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के डायरेक्टर हिमांशु जैन को शिक्षा,कौशल विकास और […]
November 1, 2023 कांग्रेस ने खूब घोटाले किए इसलिए उसे घोटाला शब्द ही याद आता है :मालू
इंदौर : कांग्रेस के प्रचार मैनेजरों को न तो अर्थशास्त्र का ज्ञान है, न ही समाजशास्त्र […]
August 5, 2017 आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को अब नहीं मिलेगी जनरल केटेगरी में जगह … नई दिल्ली। आरक्षित वर्ग में नौकरी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया. […]