इंदौर : अगर आप इंदौर रेलवे स्टेशन सहित उंज्जैन, देवास, नागदा आदि स्टेशनों पर किसी मेहमान को छोड़ने जाना चाहते हैं तो 10-20 रुपए से काम नहीं चलेगा। रेलवे प्लेटफार्म पर प्रवेश करने के लिए आपको 50 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की दर में 26 मार्च, 2021 से संशोधन कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 के दौरान रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर लोगों की आवाजाही को सीमित करने के लिए प्लेटफार्म टिकट की दर में संशोधन किया गया है। यह दरें 26 मार्च, 2021 से अगले आदेश तक लागू रहेंगी। रतलाम मंडल के रतलाम, उज्जैन, इंदौर, चित्तौड़गढ़, दाहोद, देवास, नागदा, नीमच एवं मंदसौर स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की दर रू 50/- रुपए होगी। अन्य स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट 10 रुपए का ही मिलेगा।
Related Posts
December 31, 2021 रेडीमेड कपड़ों पर जीएसटी में बढ़ोतरी फिलहाल टली
दिल्ली : राज्यों और कारोबारियों की आपत्ति के बाद कपड़ों पर जीएसटी (GST) में बढ़ोतरी को […]
September 18, 2021 महिला स्व. सहायता समूहों को जल्द मिलेगी पोषण आहार तैयार करने की जिम्मेदारी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
भोपाल : महिला स्व-सहायता समूहों से पोषण आहार तैयार कराने की सरकार की तैयारी फिर चर्चा […]
March 28, 2021 माशिमं की बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव
इंदौर : माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हाईस्कूल 10 vi एवं हायर सेकेण्डरी 12 वी की […]
June 19, 2022 बीजेपी ने बदले दो प्रत्याशी, वार्ड 56 और 21 में उतारे नए उम्मीदवार
इंदौर : बीजेपी ने वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद ऐन मौके पर दो […]
April 7, 2021 हजारों के बिजली के बिल और वसूली में की जा रही सख्ती का कांग्रेस ने किया विरोध, जोन दफ्तरों पर सौंपे ज्ञापन
इंदौर : शहर काँग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने […]
December 6, 2022 होमगार्ड का मनाया गया 76 वा स्थापना दिवस
कलेक्टर इलैया राजा ने ली परेड की सलामी।
आपदा प्रबंधन उपकरणों की लगाई गई […]
December 28, 2024 महापौर ने हटवाए अपने जन्मदिन के पोस्टर व होर्डिंग
शहर की स्वच्छता और सुंदरता से कोई समझौता नहीं-महापौर।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र […]