इंदौर : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा सहित कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गुरुवार को इंदौर पहुंचे। ये सभी खिलाड़ी इंदौर में आयोजित वर्ल्ड रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आए हैं। होटल पहुंचने पर खिलाड़ियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 17, 18 और 19 सितंबर को मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम के मैच का दिन आयोजकों ने बदल दिया है। अब भारतीय टीम अपना मैच 19 सितंबर को खेलेगी। पहले यह मैच 18 सितंबर को खेला जाना था। सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा दोस्तों की तरह नजर आए। आपस में बातें करते हुए उन्होंने होटल में प्रवेश किया। एयरपोर्ट से भी दोनों साथ ही निकले थे। पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
ये होगा मुकाबलों का शेड्यूल।
17 सितंबर -बांग्लादेश लीजेंड्स वि. न्यूजीलैंड लीजेंड्स -दोपहर 3.30 बजे से -होलकर स्टेडियम इंदौर।
17 सितंबर -इंग्लैंड लीजेंड्स वि. वेस्टइंडीज लीजेंड्स -शाम 7.30 बजे से -होलकर स्टेडियम इंदौर।
Related Posts
March 24, 2025 एंकर केवल प्रस्तुतकर्ता तक सीमित रहे तो सफल होता है : संजय पटेल
कला, संस्कृति और मेरी स्मृतियां विषय पर व्याख्यान।
द्वितीय स्थान पर रहने पर भी प्रथम […]
May 19, 2022 नाबालिगों को शराब परोसे जाने पर तीन बार किए गए सील
सोल हॉस्पिटैलिटी (पियानो),नुसका मधुशाला बार और तंदूर बार का लायसेंस एक सप्ताह तक […]
October 1, 2021 इंदौर विकास योजना- 2021 के निवेश क्षेत्र में शामिल 79 गांवों के भू उपयोग मानचित्र को लेकर आपत्तियां, सुझाव आमंत्रित
इंदौर : इंदौर विकास योजना 2021 के निवेश क्षेत्र में सम्मिलित किए गए अतिरिक्त 79 ग्रामों […]
October 8, 2024 सफाई मित्रों के बच्चों ने गरबे के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश
गरबा आयोजन में सम्मिलित हुए निगमायुक्त, स्वच्छता की दिलाई शपथ।
इंदौर : केवल सफाई […]
April 3, 2023 36 मौतों के बाद जागे निगम प्रशासन ने पटेल नगर सहित चार स्थानों पर हटाए अतिक्रमण
ढक्कन वाला कुआ, सुखलिया और गाडराखेड़ी में भी की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई।
इंदौर […]
December 23, 2020 बेसहारा कलाकार प्रभात चटर्जी को मिला प्रशासन का सहारा
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह की संवेदनशीलता से एक कलाकार की ज़िंदगी फिर से सँवर रही है। […]
July 24, 2023 खेल तनाव कम करने का सशक्त माध्यम : कपूरिया
इंदौर प्रेस क्लब में कैरम और टेबल टेनिस स्पर्धाओं का शुभारंभ।
इंदौर : पत्रकार का […]