इंदौर: मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, क्रीड़ा भारती और विक्रम स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित जस्ट कबड्डी लीग में मंगलवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला मुंबई मास्टर और तमिल टाइटंस के मध्य खेला गया, मुंबई मास्टर ने 51 अंक जबकि तमिल टाइटन ने 48 अंक प्राप्त किए, मुंबई मास्टर ने यह मैच 3 अंको से जीता। दूसरा मैच बेंगलुरु टाइगर और हरियाणा योद्धा के बीच खेला गया। बेंगलुरु टाइगर ने 73 अंक अर्जित किए जबकि हरियाणा योद्धा ने 37अंक, इस प्रकार बेंगलुरु टाइगर ने यह मैच 36 अंकों जीत लिया। तीसरा और अंतिम मैच बेहद रोमांचक रहा। एमपी रॉयल एवं रियल राजस्थान के बीच खेला गया यह मैच अंतिम क्षणों तक कश्मकश पूर्ण चला। अंत में एमपी रॉयल ने यह मैच 3 अंकों से जीता। एमपी रॉयल ने 58 अंक जबकि रियल राजस्थान में 55 अंक प्राप्त किए।
मुकाबलों से पूर्व महामंडलेश्वर दादू महाराज, एमआईसी मेंबर पार्षद जीतू यादव, कुमावत समाज के संरक्षक दिलीप सिंह वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अशोक मिश्रा, रामप्रकाश गौतम, परमजीत सिंह पम्मी, मन्नालाल बिंदोरिया, नरेंद्र विशमैया, भागीरथ जरिया, विक्रम शालूके, राजेंद्र काशिद, विजय खंडेलवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
Related Posts
June 24, 2025 महिला के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले दो बदमाश पकड़ाए
इंदौर : राह चलती महिला के साथ चेन लूट की वारदात करने वाले दो बदमाश पुलिस थाना लसुड़िया […]
July 17, 2024 नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने योग्य बनाएगी : गृहमंत्री शाह
कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के शुभारंभ के अवसर पर बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित […]
March 21, 2023 दशहरा मैदान पर 22 से 30 मार्च तक मनाया जाएगा ‘सबके राम’ जन्मोत्सव
श्री श्री रविशंकर, पं. प्रदीप मिश्रा एवं महंत राजू दास सहित अनेक हस्तियां करेंगी […]
November 29, 2023 6 से 12 दिसंबर तक निरस्त रहेगी इंदौर – बिलासपुर ट्रेन
इंदौर : शादियों के सीजन में जब यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है, रेलवे ने रतलाम मंडल से […]
August 31, 2023 रक्षाबंधन का सबसे अच्छा उपहार..?
।।रक्षाबंधन पर विशेष।।
🔹राज राजेश्वरी क्षत्रिय🔹
वह कौन सा उपहार है, सबसे अच्छा, […]
April 12, 2022 मोबाइल छीनने और वाहन चोरी की वारदातें करने वाले आरोपी पकड़े गए
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने मोबाइल छीनने की वारदातों में लिप्त 02 बदमाशों को गिरफ्तार किया […]
December 1, 2020 शिवराज- सिंधिया की मुलाकात में मन्त्रिमण्डल विस्तार को लेकर हुई चर्चा, सिंधिया समर्थक होंगे उपकृत…!
इंदौर : सोमवार को भोपाल प्रवास पर आए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम शिवराज सिंह से […]