हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सूरज शर्मा अध्यक्ष, गौरव श्रीवास्तव सचिव चुने गए

  
Last Updated:  September 30, 2021 " 04:20 pm"

इंदौर : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बुधवार को सम्पन्न हुए चुनाव में देर रात तक मतगणना का दौर चला। खासकर अध्यक्ष पद के चुनाव में कड़ा मुकाबला होने से एक उम्मीदवार की आपत्ति पर रिकॉउंटिंग कराना पड़ी। अंततः देर रात परिणाम घोषित किए गए।

सूरज शर्मा अध्यक्ष, गौरव श्रीवास्तव सचिव।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार शाम 4 बजे तक वोटिंग का दौर चला। कुल 1499 मतदाताओं में से 1162 ने अपने वोट डाले। उसके बाद मतगणना प्रारम्भ हुई। अध्यक्ष पद पर अनिल ओझा, सूरज शर्मा और मनीष यादव के बीच मुकाबला था। अनिल ओझा और सूरज शर्मा के बीच कांटे की टक्कर रही। काउंटिंग के बाद सूरज शर्मा को विजयी घोषित कर दिया गया था पर अनिल ओझा के आपत्ति लगाने पर रिकॉउंटिंग करवाई गई। अंततः देर रात सूरज शर्मा 4 मतों से विजयी घोषित किए गए। उन्हें 389 मत मिले। अनिल ओझा को 385 और मनीष यादव को 351 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर एमएस चौहान को विजय मिली। उन्हें 734 वोट मिले। पवन जोशी को 334 मत हासिल हुए। सचिव पद पर गौरव श्रीवास्तव चुने गए। उन्हें 384 मत मिले। अभिषेक तुगनावत 371 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। मनीष गडकर को 338 वोट हासिल हुए। सहसचिव के पद पर चार प्रत्याशी मैदान में थे। नीलेश मनोरे 488 मत पाकर विजयी हुए। मृदुल भटनागर को 292, विशाल सनोटिया को 279 और पाटिल को 25 वोट प्राप्त हुए। कार्यकारिणी के 5 पदों के लिए अर्पित यादव, सागर मुले, विराज गोधा, ज्ञानेंद्र शर्मा आशीष और शैली खत्री निर्वाचित घोषित किए गए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *