महिलाओं ने सातुड़ी तीज के पर्व पर भगवती श्री महालक्ष्मी जी की कुमकुम से अर्चना कर पति के लिए मांगी लंबी आयु।
इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में
श्रीमदजगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधिपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्यजी महाराज के सान्निध्य में 15 दिनों से चल रहे
झूला महोत्सव का 2 सितंबर को समापन हुआ।इस अवसर पर देवस्थान के पुजारी सुदर्शनचार्य,मुकुंद रामानुजदास ने रजत झूले का विशेष श्रृंगार कर प्रभु श्री वेंकटेश संग भगवती श्री महालक्ष्मी को उसमें विराजमान किया।इस दौरान भजनों के साथ भक्तों ने प्रभु को झूला झुलाया।
मीडिया प्रभारी पंकज तोतला ने बताया कि इस मौके पर वेणुगोपाल संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा आलवन्दार स्तोत्र,वेंकटेश स्तोत्र, विष्णुसहस्त्र नाम,रामरक्षा स्तोत्र के साथ अनेक स्तोत्र का पाठ किया गया।
इसी के साथ सातुड़ी तीज के पावन पर्व पर प्रातः काल से रात तक हजारों महिलाओं ने भगवती श्री महालक्ष्मी की कुमकुम से और प्रभु वेंकटेश की तुलसी दल से अर्चना कराकर अपने सुहाग की लंबी आयु की मनोकामना करते हुए प्रभुं को झूला झुलाया।
देर रात्रि को प्रभु की जय जानकीनाथ की आरती हुई। तत्पश्चात स्तोत्र पाठ व गोष्टी प्रसाद वितरण के साथ झूला उत्सव का समापन हुआ।
इस अवसर पर पंकज तोतला पवन व्यास,आनंद बजाज गोपाल शर्मा,राजेश शर्मा,ऋषि शर्मा,लछु बंग, नंदलाल शर्मा, गजेंद्र राठौड़ आदि मौजूद थे।
Related Posts
April 1, 2025 देवी अहिल्याबाई का सुशासन हम सब के लिए प्रेरणादायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रसमर्था देवी अहिल्या की पुण्य गाथा’ नाटक का मंचन।
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]
December 23, 2021 बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीएम शिवराज ने मप्र में नाइट कर्फ्यू का किया ऐलान
भोपाल : मप्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में पुनः बढ़ोतरी होते देख मुख्यमंत्री शिवराज […]
August 2, 2020 उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को लायन्स इंटरनेशनल का अंतरराष्ट्रीय सम्मान उज्जैन : स्नेह संस्था के अध्यक्ष पंकज मारु के आग्रह पर कलेक्टर आशीष सिंह ने नागदा […]
March 8, 2021 वुमेन्स प्रेस क्लब ने किया नारी शक्ति का सम्मान, स्मारिका और पुस्तक का किया गया विमोचन
विश्व का एकमात्र देश भारत जहाँ रोजाना महिला शक्ति की होती है पूजा।
इंदौर : […]
December 5, 2021 खंडवा, बुरहानपुर में नेमा ने प्रशिक्षण सत्र को किया सम्बोधित, सांसद- विधायक श्रोता के रूप में रहे मौजूद
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने बुरहानपुर और खंडवा में प्रशिक्षण शिविर सत्र को […]
October 4, 2019 विधायक शुक्ला की माताजी की शोक बैठक का डोम गिरा, एक की मौत, कई घायल इंदौर : शुक्रवार शाम बाणगंगा क्षेत्र में शोक बैठक के लिए लगाया गया डोम भारी बारिश के […]
June 27, 2022 मेयर बनते ही खत्म करूंगा लाइसेंस शुल्क – शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने इंदौर के बाशिंदों के नाम बयान जारी […]