इंदौर : संस्कृति संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा इन्दौर में आयोजित किए जाने वाले लता मंगेशकर पुरस्कार समारोह के तहत इन्दौर संभाग स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अब 15 सितम्बर की बजाय 13 सितंबर 2022 को प्रातः 11 बजे से प्रीतमलाल दुआ सभागृह रीगल तिराहा इन्दौर में आयोजित की जाएगी।
शासकीय संगीत कॉलेज की प्राचार्य द्वारा बताया गया है कि प्रतियोगिता 8 से 15 तथा 15 से 25 आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के आवेदन पत्र लता मंगेशकर शासकीय संगीत महाविद्यालय इन्दौर से कार्यालयीन समय में प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितम्बर 2022 होगी।
दोनों ही वर्गों में प्रथम स्थान पाने वाले को 10 हजार, द्वितीय को 5 हजार और तृतीय को 3 तीन हजार की राशि पुरस्कार में प्रदान की जाएगी। दोनों ही वर्गों में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार प्राप्त प्रतियोगी इन्दौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेगें।
Related Posts
February 23, 2025 पेंशन अपडेशन सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन
आरएनटी मार्ग पर बनाई मानव श्रृंखला, सरकार से की मांगों को शीघ्र पूरा करने की […]
October 25, 2019 कमलनाथ पर कैलाशजी का पलटवार बोले ‘अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा’ इंदौर : झाबुआ विधानसभा का उपचुनाव जीतने के बाद दिए गए सीएम कमलनाथ के बयान कि 'बीजेपी […]
November 17, 2023 इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 39.43 फीसदी मतदान
देपालपुर में सर्वाधिक और इंदौर दो में सबसे कम मतदान।
इंदौर : इंदौर जिले की 09 […]
September 29, 2022 एमडी ड्रग मामले के फरार तीन बदमाश गिरफ्तार,आरोपियों पर 12 हजार का था इनाम
इंदौर : 70 करोड़ की MD drugs के मामले में फरार व उद्घोषित इनामी 03 आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
July 26, 2022 अपर मुख्य सचिव ने आपदा और बाढ़ से निपटने के उपाय करने के दिए निर्देश
अपर मुख्य सचिव और ईएनसी ने केरवा और कलियासोत डेम का किया निरीक्षण।
अपर मुख्य सचिव ने […]
June 6, 2023 बालासोर ट्रेन दुर्घटना में घायलों की मदद में जुटे रहे संघ के स्वयंसेवक
बोगियों में फंसे घायलों को बाहर निकालने से लेकर अस्पताल पहुंचाने और भोजन - पानी का भी […]
June 18, 2020 कोरोना संक्रमित 77 फीसदी मरीज हुए ठीक, 57 नए मरीज मिले इंदौर : अनलॉक पीरियड में लोगों का आवागमन शहर में बढ़ गया है। कई बाजार खुल गए हैं। लोग एक- […]