मुख्यमंत्री यादव ने भी लालवानी को दी बधाई।
शंकर लालवानी ने जताया पार्टी आलाकमान का आभार।
रिकॉर्ड मतों से जीत की जताई उम्मीद।
इंदौर : बुधवार शाम बीजेपी दफ्तर पर लोकसभा चुनाव के मुख्य कार्यालय का शुभारंभ होना था, मुख्यमंत्री का इंतजार हो रहा था, इस बीच खबर आ गई की सांसद शंकर लालवानी को दुबारा लोकसभा का टिकट दे दिया गया है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कार्यक्रम स्थल पर खुशी की लहर दौड़ गई।बीजेपी नेता,कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों ने सांसद लालवानी को बधाई दी। बाद में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी शंकर लालवानी को दुबारा इंदौर लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी।
सांसद लालवानी ने बीजेपी आलाकमान का जताया आभार।
सांसद शंकर लालवानी ने लोकसभा चुनाव में इंदौर से उन्हें दुबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई की इस बार उनकी जीत पिछली बार से भी अधिक रिकॉर्ड मतों से होगी।
Related Posts
May 12, 2020 इंदौर में दो हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 49 फीसदी ने दी कोरोना को शिकस्त इंदौर : कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो- तीन दिनों से कोरोना […]
October 4, 2023 घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीतनेवाली सुदीप्ति का टीपीए व सीए इंदौर ने किया सम्मान
सुदीप्ति ने चीन में चल रहे एशियन गेम्स में घुड़सवारी में जीता स्वर्ण पदक।
इंदौर की […]
December 25, 2021 11 साल पुराने मामले में अदालत ने पीड़ित को 8 लाख 76 हजार रुपए हर्जाना देने के आईडीए को दिए आदेश
इंदौर : आईडीए की 11 साल पुरानी लापरवाही पर कोर्ट ने ₹8,76,883 हर्जाने का भुगतान पीड़ित […]
September 22, 2021 स्कूली बच्चों को दी गई सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी
इंदौर : स्टूडेंट - पुलिस कैडेट योजना के तहत जिला इंदौर के चयनित शासकीय स्कूलों में […]
March 29, 2017 यूपी: रेलवे स्टेशन के पास बम धमाका, एक व्यक्ति घायल,3 जिंदा बम मिले यूपी के संत कबीर नगर रेलवे स्टेशन के पास धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया। न्यूज एजेंसी […]
May 19, 2024 जीआरपी ने नाबालिग बालिका को समझा बुझाकर किया परिजनों के सुपुर्द
माता - पिता की डांट से नाराज़ होकर घर छोड़कर जा रही थी नाबालिग।
लाखों रुपए लेकर […]
July 7, 2020 जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव का कारक बना कोरोना..! वर्ष 2020 के कोरोना संकट ने अद्वितीय शिक्षाओं को हमारे जीवन में जोड़ दिया है। पिछले कई […]