इंदौर : पूर्व शिवसेना नेता रमेश साहू की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात में शामिल 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट के इरादे से हत्याकांड को अंजाम देने का दावा पुलिस ने किया है।
कुक्षी जिला धार के गिरोह ने दिया था वारदात को अंजाम।
गुरुवार को आईजी पवन कुमार शर्मा और डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने प्रेस वार्ता के जरिए समूचे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ग्राम उमरीखेड़ा में रमेश साहू के ढाबे के पास रहने वाले मनावर जिला धार के युवक ने लूट की साजिश रची थी। उसने 3 सितंबर की रात अपने साथियों के साथ ढाबे पर धावा बोला था। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर रमेश साहू की हत्या कर दी। साहू की पत्नी व बेटी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और जेवरात लूटकर भाग निकले।पुलिस ने कई टीमों को आरोपियों की पहचान व तलाश में लगाया था। मुखबिर से मिले सुराग के आधार पर गुजरात के द्वारिका और धार के कुक्षी से 7 आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट के इरादे से हत्या करना कबूल कर लिया।
हत्या में प्रयुक्त वाहन व हथियार बरामद।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, तीन देशी कट्टे व चार जिंदा कारतूस बरामद किए। लुटे गए जेवरात भी आरोपियों से जब्त हो गए हैं।
Related Posts
November 27, 2018 चुनाव में मोदी फैक्टर रहा बेअसर इंदौर: मप्र विधानसभा के चुनाव में इस बार मुद्दे तो कई उछाले गए पर वक़्त के साथ बदलते भी […]
November 9, 2023 आबकारी विभाग ने चार लाख रुपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब जब्त की
58 स्थानों पर दी गई थी दबिश,अवैध शराब के साथ दोपहिया वाहन भी जब्त।
इंदौर : इंदौर में […]
February 26, 2020 शहर के मध्य क्षेत्र से प्रस्तावित मेट्रो रूट के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी, कारोबार बंद रख किया विरोध इंदौर : शहर के मध्य क्षेत्र से गुजरने वाले प्रस्तावित मेट्रो रूट का विरोध शुरू हो गया […]
March 31, 2022 महंगाई के खिलाफ बीजेपी कार्यालय पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल, जमकर की नारेबाजी
इंदौर : बढ़ती महंगाई और पेट्रोल- डीजल, गैस की मूल्यवृद्धि को लेकर गुरुवार को […]
February 27, 2022 ‘फिट पुलिस- हिट पुलिस’ अभियान का साइकिल रैली से आगाज
इंदौर : पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें फिट और चुस्त-दुरुस्त […]
January 21, 2022 राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने का मंच न बने संसद- बिड़ला
इंदौर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का कहना है कि संवाद लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तम्भ है। […]
October 22, 2023 कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता के मीडिया के साथ अपमानजनक बर्ताव की बीजेपी ने की निंदा
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने मीडियाकर्मियों से बदसलूकी को लेकर कमलनाथ पर […]