परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की सघन जांच मुहिम जारी।
अनियमितताएं पाए जाने पर चार मैजिक वाहन जब्त ।
25 लोक परिवहन वाहनों पर भी की गई कार्रवाई ।
इंदौर : क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं सम्भागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों ,स्कूली वाहनों, सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, टैक्स प्रमाण पत्र चेक किए जा रहे है। बसों में ओवरलोडिंग,अधिक किराया की जांच की जा रही है। यात्रियों से वाहन की स्पीड ,चालक – परिचालक के व्यवहार के सम्बंध में फीडबैक भी लिया जा रहा है। जांच के दौरान चार मैजिक वाहन बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना बीमा के सवारी ले जाते हुए पाए गए। ऑनलाइन देखने और मौके पर कागजात प्रस्तुत नहीं होने पर इनको जब्त किया गया। इसी दौरान 25 लोक परिवहन वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
Related Posts
June 16, 2021 हाइकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में 10 जुलाई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में लंबित प्रकरणों के आपसी सुलह और […]
November 30, 2018 डब फ़िल्म 2.0 को मिली बम्पर ओपनिंग रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैकसन अभिनीत फ़िल्म 2.0 को बम्पर ओपनिंग मिली है। मूल रूप से […]
December 19, 2018 विवेक अग्रवाल से छीना नगरीय प्रशासन भोपाल: अभी मंत्रिमंडल का गठन भी नहीं हुआ है पर सीएम कमलनाथ वन मेन आर्मी की तरह धड़ाधड़ […]
August 16, 2021 ‘कैसे मनाएं आजादी का अमृत महोत्सव’ को लेकर प्रबुद्धजनों व सामाजिक संगठनों ने दिए कई अहम सुझाव
इंदौर : ज़िले के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन और कई संस्थाओं के प्रमुख सोमवार को जाल […]
October 7, 2021 विद्याधाम पर गुरुवार को घटस्थापना के साथ प्रारंभ होगा शतचंडी महायज्ञ
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम पर नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी […]
October 2, 2020 बुद्ध नगर में मनाई गई गांधी- शास्त्री जयंती, एनर्जी ड्रिंक के साथ काढा, मास्क व सेनिटाइजर का किया वितरण
इंदौर : संस्था आनन्द गोष्ठी ने शुक्रवार को गाँधी और शास्त्री जयंती पर कोविड़ सुरक्षा […]
August 6, 2020 डेढ़ सौ के ऊपर पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा, 3 मरीजों की मौत इंदौर : पूरीतरह अनलॉक हुए शहर में कोरोना संक्रमण शेयर बाजार की तरह ऊपर- नीचे जा रहा है। […]