इंदौर : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी वायनाड की सीट छोड़ने जा रहे हैं। वे रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वायनाड से उपचुनाव में प्रियंका गांधी कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बात की पुष्टि की है। बताया जाता है कि सोमवार शाम खड़गे के निवास पर सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा की मीटिंग हुई। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल भी मीटिंग में मौजूद थे। इस दौरान चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया की राहुल गांधी रायबरेली सीट पर बने रहेंगे और वायनाड सीट से इस्तीफा दे देंगे। उनकी जगह प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी।
बता दें कि राहुल गांधी ने वायनाड के साथ रायबरेली से भी लोकसभा चुनाव लडा था और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। नियमानुसार वे किसी एक ही सीट से सांसद रह सकते हैं।इसके चलते उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला लिया।
Related Posts
May 23, 2021 निकट आने लगी है कोरोना की विदाई, 9 फ़ीसदी से कम हुआ संक्रमण
इंदौर : बीते दो माह में भारी कहर ढाने, हजारों की जिंदगी छीनने और सिस्टम को आइना दिखाने […]
August 7, 2024 फर्जी बिल घोटाले से जुड़े आरोपियों के ठिकानों पर ईडी ने मारे छापे
इंदौर : बोगस कंपनियां बनाकर फर्जी बिल पास करवाने और सरकारी पैसा हजम करने के मामले में […]
July 13, 2024 दो निजी स्कूलों पर कलेक्टर ने लगाया दो – दो लाख रुपए जुर्माना
ड्रेस व कॉपी-किताबों को लेकर स्कूलों की मोनोपॉली समाप्त करने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह […]
May 5, 2025 बुजुर्ग व्यापारी पर हमला कर गाड़ी व डिक्की में रखे 09 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार
आरएपीटीसी के पास हुई ये वारदात।
बदमाशों के हमले में व्यापारी को आई चोटें।
एरोड्रम […]
January 18, 2022 पुलिसकर्मी से इंसास रायफल छीनकर भागे गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, रायफल बरामद
इंदौर : बड़गोंदा थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक के घर डकैती डालने का प्रयास करने के […]
August 5, 2021 बच्चों और बड़ों के लिए संस्था मुक्त संवाद की ऑनलाइन नाट्य छटा स्पर्धा
इंदौर : संस्था मुक्त संवाद द्वारा नाट्य क्षेत्र में बच्चों और बड़ों को प्रोत्साहन देने […]
October 3, 2019 थ्री ‘डी’ के जरिये बच्चों को लक्ष्य तक पहुंचने का सत्यार्थी ने दिया गुरुमन्त्र इंदौर : ड्रीम, डिस्कवर और डू ये तीन शब्द जीवन में याद रखिये और उन्हें अमल में लाये। […]