इन्दौर : निगमआयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान के तहत किए जा रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जोन क्रमांक 10 वार्ड क्रमांक 42 की क्षेत्रीय पार्षद मुद्रा शास्त्री,जोनल अधिकारी भास्कर मोयदे, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान वार्ड 42 के साथ ही साकेत नगर, शंकर नगर, मनीष पुरी, मनीष पुरी एक्सटेंशन, पालीवाल नगर, चन्द्रलोक कॉलोनी, पत्रकार कॉलोनी व आस-पास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चन्द्रलोक कॉलोनी स्थित उद्यान में प्रतिबंध के बावजूद कार्यक्रम होने तथा उद्यान में कचरा और गंदगी पाए जाने पर क्षेत्रीय उद्यान दरोगा का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इसी के साथ उद्यान में कार्यक्रम करने पर चन्द्रलोक कॉलोनी रहवासी संघ पर रूपये 5 हजार का स्पॉट फाइन कर राशि वसूली गई।
इसके अलावा क्षेत्रीय सीएसआई द्वारा ग्रीन वेस्ट का कचरा बाहर फेंकने पर सुधीर जैन, एन 27 साकेत नगर पर 1 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया गया। घर का मलबा, सी एंड डी वेस्ट, घर से बाहर फेंकने पर एन के अग्रवाल 5 हर्ष नगर पर भी रूपए 500 का स्पॉट फाइन किया गया। कचरा व गंदगी करने पर कृष्णा हरमोनी 14/2 न्यु पलासिया पर भी रूपये 250 का स्पॉट फाइन करने की कार्रवाई की गई।