क्षेत्र क्रमांक 3 के वार्ड 58 पहुंची विकास यात्रा।
बक्शी बाग मुख्य मार्ग पर बनाएंगे गणेश मंदिर द्वार।
इंदौर : क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विकास यात्रा के दौरान
शंकर बाग के बगीचे एवं एस.ए.एफ लाइन में ओपन जिम की सौगात क्षेत्रवासियों को दी। इसी के साथ बख्शीबाग मेन में नर्मदा लाइन का भूमि पूजन कर वार्ड के संजीवनी क्लीनिक का भी भूमि पूजन किया।
वार्ड में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित 1050 हितग्राहियों को विधायक विजयवर्गीय ने पात्रता पर्ची वितरित की और सफाई मित्रों का सम्मान किया।
एसएएफ में बच्चों के लिए झूले भी विधायक विजयवर्गीय ने अपनी ओर से लगवाने के लिए कहा। उत्तर भारतीय महिलाओं के लिए छठ पूजा कुंड बनाने की भी घोषणा की।
बख्शीबाग मेन में अमृतफले गुरुजी के सान्निध्य में मुख्य मार्ग पर गणेश मंदिर के नाम से द्वार बनाने की घोषणा भी विधायक विजयवर्गीय ने की, वहीं मरीमाता से तीन इमली तक बन रही सड़क का दौरा कर अधिकारियों एवं ठेकेदार को हर हाल में 15 जून तक सड़क निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विकास यात्रा में विधायक विजयवर्गीय का हार फूल माला से क्षेत्रीय रहवासियों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा में भाजपा नेता सन्नी चौहान, बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण, क्षेत्रवासी एवं अधिकारी मौजूद थे।
Related Posts
January 6, 2023 प्रवासी सम्मेलन में भाग लेने शुरू हुआ मेहमानों का आगमन
आईडीए की 'पधारो म्हारे घर' योजना के तहत तीन परिवारों के छह सदस्य पहुंचे इंदौर।
आईडीए […]
March 25, 2019 रंगपंचमी पर खूब मची रंगों की धमाल, गेरो ने मिटाया अपनों और गैरों का फर्क इंदौर: विविधताओं से भरे हमारे देश में हर क्षेत्र, प्रांत और अंचल की अपनी भाषा, कला, […]
May 10, 2021 कोरोना से मुकाबले के लिए एक और दवा को डीजीसीए की हरी झंडी, जल्द बाजार में होगी उपलब्ध
नई दिल्ली : कोरोना वायरस की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए एक और दवा को डीजीसीआई ने मंजूरी […]
January 9, 2022 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में केस राइटिंग पर राष्ट्रीय सेमिनार
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर द्वारा एसोसिएशन ऑफ इंडियन […]
April 12, 2017 कलेक्टर श्री पी. नरहरि ने नेक्सस बिल्डकॉन डॉ.अम्बेडकर नगर (महू) की विकास अनुमति निरस्त की इंदौर, 10 अप्रैल 2017
कलेक्टर श्री पी. नरहरि ने डॉ.अम्बेडकर नगर (महू) में निर्माणाधीन […]
March 2, 2022 यूक्रेन से लौटे छात्रों का इंदौर एयरपोर्ट पर सांसद लालवानी ने किया स्वागत
इंदौर :रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में कई देशों के नागरिक वहां फंस गए हैं। इनमें […]
February 11, 2023 मलखंभ में मप्र के खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी
खेलो इंडिया यूथ गेम्स (मप्र) 2022 (राउंडअप)
टेनिस में मप्र के दक्ष ने लड़कों के एकल […]