इंदौर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए जा रहे आंकड़ों पर यकीन करें तो कोरोना का प्रकोप अब शहर में कम होता जा रहा है। आंकड़ों के साथ ग्रोथ रेट में आ रही गिरावट इस बात की पुष्टि कर रही है। विदा हुए वर्ष 2020 के अंतिम दिन 31 दिसम्बर को कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट 5 फीसदी रहा। संक्रमण में आई गिरावट के चलते कोविड अस्पतालों में अब ज्यादातर बेड खाली हैं।
219 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार 31 दिसम्बर को 1566 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 4327 सैम्पलों की जांच की गई। 4086 निगेटिव पाए गए। 219 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 22 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 664499 सैम्पलों की जांच की गई। 55137 संक्रमित पाए गए। इनमें से करीब 93 फीसदी ठीक हो गए हैं।
165 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को कोविड अस्पतालों से 165 मरीजों को संक्रमण से मुक्त होने पर छुट्टी दे दी गई। इसी के साथ अब तक कुल 51354 मरीज कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। 2906 का इलाज फिलहाल चल रहा है।
4 मरीजों ने तोड़ा दम।
गुरुवार को 4 मरीज कोरोना के खिलाफ जिंदगी की जंग हार गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 877 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
November 5, 2022 स्वास्थ्य मंत्री चौधरी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जुलाई तक हर हाल में 100 बेड का अस्पताल शुरू करने के दिए निर्देश
इंदौर : मध्यप्रदेश […]
September 5, 2020 पीड़िता से शादी करने की शर्त पर आरोपी को मिली जमानत इंदौर : मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने शुक्रवार को अनोखा आदेश सुनाया। कोर्ट ने […]
August 4, 2021 डॉ. स्याल को मप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनाया
इंदौर : मध्य प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने डॉ. शैलेंद्र स्याल को इंदौर ग्रामीण […]
December 21, 2019 खाद्य पदार्थों के नमूनों में 40 फीसदी पाए गए मिलावटी- सिलावट इंदौर : मप्र में खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूनों में 40 फीसदी मिलावटी पाए गए हैं। […]
October 28, 2022 एमजी रोड के घटिया निर्माण की जवाबदेही तय हो..
केवल ठेकेदार पर पेनल्टी लगाना और अधिकारियों को क्लीन चिट देना उचित नहीं - […]
July 25, 2020 कोरोना संक्रमण की चपेट में आए शिवराज, संपर्क में आए लोगों से की टेस्ट करवाने की अपील भोपाल : प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जुटे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद […]
August 10, 2022 रक्षाबंधन पर सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगी बहनें, महापौर ने दिया तोहफा
इंदौर : रक्षाबंधन पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर की माता - बहनों को सिटी बसों में […]