इंदौर : अयोध्या धाम मे सोमवार को राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य, दिव्य मंदिर में राम लला की जीवंत प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ प्रसंग पर विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर चल रहे तीन दिवसीय रामोत्सव का समापन विराट प्रभातफेरी के साथ हुआ। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में राम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान आदि के श्रृंगार में आए बच्चों को पुरस्कृत और सम्मानित भी किया गया। अखंड रामायण पाठ के साथ ही हनुमान चालीसा के 1100 सामूहिक पाठ भी किए गए।
आश्रम परिवार के सुरेश शाहरा, यदुनंदन माहेश्वरी, पं. दिनेश शर्मा, पं. राजेश शर्मा, राजेन्द्र महाजन, श्रीमती रेणु गुप्ता एवं उमा शुक्ला ने बताया कि सभी देवालयों में आकर्षक एवं मनोहारी पुष्प श्रृंगार तथा विद्युत सज्जा, एलईडी पर अयोध्या में होने वाले कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण, मंदिर परिसर में इन्द्रधनुषी रंगोली के साथ हजारों दीपों से दीपदान करने जैसे अनेक उत्सव मनाए गए। सुबह से शाम तक पांच हजार से अधिक भक्तों ने आश्रम परिसर पहुंचकर अपनी खुशियां व्यक्त की। हनुमानजी सहित सभी देवी-देवताओं को 56 भोग समर्पित कर प्रसाद वितरण भी किया गया।
Related Posts
August 7, 2023 शिव आराधना हमें जीवन के सत्य को याद रखने के लिए प्रेरित करती है
इंदौर : श्रावण मास शिव शम्भू का प्रिय है और श्रावण में शिव भक्त भी बम-बम भोले और हर-हर […]
August 7, 2024 घोटाले और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का निगम मुख्यालय पर हल्ला बोल
प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर यलिस ने चलाई वॉटर कैनन, भांजी लाठियां।
कांग्रेस […]
October 2, 2023 जाम गेट के पास स्कूल बस पलटी खाई, 25 बच्चे घायल
चार बच्चों की हालत गंभीर, इंदौर लाया गया।
हादसे में एक बच्चे का हाथ कटा।
इंदौर : […]
January 15, 2020 बाइसिकल परेड में इंदौर रचेगा विश्व कीर्तिमान इंदौर : स्वच्छता में लगातार चौथी बार नम्बर वन का खिताब हासिल करने की ओर अग्रसर इंदौर […]
November 29, 2023 डीलरशिप देने के नाम पर ऑनलाइन ठगी के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
मामले में मुख्य आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
November 7, 2023 मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धर्म की आड़ लेती है बीजेपी
कांग्रेस के क्षेत्र क्रमांक 05 के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के समर्थन में आयोजित सभा […]
September 1, 2020 कोरोना संक्रमण के चलते इस बार नहीं होगा तर्पण महोत्सव इंदौर : 2 सितंबर से प्रारंभ होने वाला 16 दिवसीय श्राद्ध पक्ष भी कोरोना महामारी की भेंट […]