इंदौर : मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमित तोमर ने शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा से शहर की आपूर्ति व्यवस्था, पेड़, शाखाएं लाइनों पर गिरने, फीडर फाल्ट, व्यक्तिगत रूप से घरों की बिजली बंद रहने आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि हवा, पानी व अन्य कारणों से अलग अलग समय शहर के 15 फीडर फाल्ट हुए थे, जिन्हें आधे घंटे से डेढ़ घंटे की अवधि में ठीक किया गया। जावरा कंपाउंड, अम्बेडकर नगर समेत 20 स्थानों पर पेड़ या शाखाएं लाइनों पर गिरी थीं, इन्हें संबंधित उच्च दाब संधारण दल, जोन की टीम के माध्यम से अधिकतम दो घंटे में दूर कराया गया। कम से कम समय में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल की गई। शहर में लगभग 800 शिकायतों का समाधान कराया गया। सभी उपभोक्ताओं को शिकायत के निराकरण के बाद पुनः फोन कर फीडबैक भी लिया गया।
Related Posts
August 8, 2020 मप्र में 10 अगस्त से तीन दिन के लिए होगा ‘ट्रांसपोर्ट लॉकडाउन’ इंदौर : ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के आह्वान पर प्रदेश में […]
November 25, 2020 एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, सप्लीमेंट्री का प्रावधान खत्म, परीक्षा देने का मिलेगा दूसरा मौका
भोपाल : एमपी में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। […]
October 4, 2021 युवाओं को नशे की लत लगाकर चोरी करवाने वाली गैंग का खुलासा, 5 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : नाबालिग लड़कियों व युवाओं को नशे की लत लगाकर चोरी करने वाली गैंग का विजयनगर […]
March 16, 2021 इंदौर सहित प्रदेश के चारों बड़े शहरों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बन्द रहेंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान
भोपाल : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। […]
July 15, 2025 सवा माह तक मनेगा सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल का चालीहा पर्व
16 जुलाई से छत्रीबाग स्थित झूलेलाल मंदिर में अनेक आयोजन।
इंदौर : सिंधी समाज के […]
May 15, 2025 डिजिटल होंगी नगर निगम की सेवाएं
तीन चरणों में होगा सेवाओं का डिजिटलाइजेशन।
नागरिक पोर्टल और ऑन-डिमांड एप की शुरुआत […]
September 22, 2020 ट्रक लूट की योजना बनाते पकड़े गए आरोपी का जमानत आवेदन खारिज इंदौर : सोनल पटेल तृतीय अपर सत्र एवं जिला न्यायाधीश महू की अदालत ने थाना किशनगंज के […]