इंदौर : टीकाकरण में भी सबसे आगे रहने वाले इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण लगभग सिमट गया है। गिनती के ही नए संक्रमित मामले अब सामने आ रहे हैं। अस्पतालों में कोरोना के मरीज साढ़े तीन सौ से भी कम रह गए हैं। यही कारण है कि एमटीएच अस्पताल को अब कोविड अस्पतालों की सूची से हटा दिया गया है।
15 नए संक्रमित मिले।
सोमवार 21 जून को 4832 आरटी पीसीआर और 3475 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 8460 की टेस्टिंग की गई। 8419 निगेटिव पाए गए। 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 3 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 23 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 16 लाख 79 हजार 593 सैम्पल टेस्ट किए गए। 1 लाख 52 हजार 776 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 99 फ़ीसदी संक्रमण से उबर चुके हैं।
53 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
सोमवार को 53 मरीज कोरोना से उबरने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 51 हजार 055 मरीज कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।अब सिर्फ 344 का मरीजों कस इलाज अस्पतालों में चल रहा है।
1 मरीज की मौत।
सोमवार को 1 और मरीज ने कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी। इसे मिलाकर अबतक कुल 1377 मरीज कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं।
Related Posts
January 26, 2023 इंदौर में लोक परिवहन की बसों में डिजिटल कैशलेस सेवा की शुरुआत
फिलहाल R -4 रूट की बसों में मिलेगी ये सुविधा।
इंदौर : सिटी बसों को मिल रहे प्रतिसाद […]
November 21, 2022 प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर्स व कर्मचारी 22 से करेंगे कामबन्द हड़ताल
सोमवार 21 नवंबर को काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन।
मंत्री तुलसी सिलावट और ऊषा ठाकुर […]
July 14, 2021 हातोद में आसमानी बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, मंत्री सिलावट ने जताया शोक
इंदौर : इंदौर जिले की हातोद तहसील के ग्राम कांकरिया बोर्डिया निवासी दो महिलाओं सुधरा […]
December 16, 2021 महिला के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी के थे महिला से अवैध संबंध, शादी का दबाव बनाने पर कर दी हत्या
इंदौर : कनाडिया पुलिस ने महिला के अंधे कत्ल का 24 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी को […]
April 21, 2020 इंदौर में कोरोना संक्रमित 18 नए मरीज मिले, कुल 915 तक पहुंचा आंकड़ा इंदौर : दो दिनों तक कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद में कमीं आने के बाद एक बार फिर […]
October 23, 2024 वरिष्ठ नेताओं को घर जाकर दिलाई बीजेपी की सक्रिय सदस्यता
पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे,पूर्व विधायक एवं राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन एवं वरिष्ठ […]
July 26, 2021 बढ़ते टीकाकरण के साथ थम गई संक्रमण की रफ़्तार, अब मिल रहे महज एक- दो संक्रमित
इंदौर : 80 फीसदी से अधिक लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगने के बाद इंदौर में कोरोना का […]