बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव को वरिष्ठ नेता सत्तन ने दिखाया आइना
Last Updated: November 10, 2021 " 03:25 pm"
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और ब्राह्मण समाज के आदरणीय व्यक्तित्व सत्यनारायण सत्तन ने बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव को उनके ब्राह्मण- बनिया समाज को लेकर दिए गए बयान पर जमकर खरी- खोटी सुनाई है। उन्होंने अपनी काव्यात्मक शैली में तंज कसते हुए मुरलीधर राव को याद दिलाया है कि बीजेपी को खड़ा कर उसे मजबूती देने वाले नेता श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी ब्राह्मण थे। सत्तन ने मुरलीधर राव को आड़े हाथों लेते हुए कहा वे मोदी की गोदी में बैठकर महासचिव भले ही बन गए हों पर अपने अहंकार में बीजेपी की नाव को डुबोने का काम न करें।