विभिन्न क्षेत्रों की 108 प्रतिभाएं अटल गौरव सम्मान से सम्मानित

  
Last Updated:  January 21, 2025 " 03:47 pm"

निरंतरता के साथ उत्कृष्ट कार्य करने से मिलता है सर्वोच्च स्थान।

सनातन संस्कृति में सामाजिक सद्भाव का अद्वितीय उदाहरण विश्व ब्राह्मण समाज संघ।

इंदौर : समाज के हर वर्ग का समावेश कर श्रेष्ठता का चयन सनातन संस्कृति की आत्मा में समाहित है। इसी मूल वाक्य को विश्व ब्राह्मण समाज संघ के सम्मान समारोह में चरितार्थ होते देखा गया। संघ द्वारा देश की विभिन्न विधाओं की श्रेष्ठ प्रतिभाओं को जो मंच मिला है वह उनके द्वारा समाज में योगदान को और बढ़ाएगा व यशस्वी बनाएगा। ये विचार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित अटल गौरव सम्मान समारोह में देशभर की 108 प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए अतिथियोंं द्वारा कही गई।

शनिवार को जाल सभागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मुख दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। विशेष अतिथि सदगुरु अण्णा महाराज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश ज्योतिष एवं विद्वत परिषद के अध्यक्ष आचार्य रामचंद्र शर्मा वैदिक ने की। आयोजन में विशेष रूप से रणजीत हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी दीपेश व्यास मौजूद थे, जिनका विशेष सम्मान भी किया गया। विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पंडित योगेन्द्र महंत ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।उन्होंने देश में चलाए जा रहे सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों के साथ समाज के हर वर्ग की प्रतिभाओं को जोडऩे एवं उनके प्रोत्साहन बढ़ाने को लेकर आयोजन की मंशा भी साझा की। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, सेना के अधिकारी, पुलिस अधिकारी, ज्योतिष, धर्म-समाज, शिक्षाविद, खेल, चिकित्सक, इंजीनियर आदि विभिन्न विधाओं के विद्वानों का सम्मान किया गया। संचालन विश्व ब्राह्मण समाज संघ की समन्वयक अर्पणा जोशी ने किया। इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण समाज संघ की महिला संयोजिका श्रीमती सावित्री अग्रावत, रामकृष्ण शर्मा प्रभुजी, पंडित देेवेन्द्र शास्त्री खंडवा, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा, सुरेश पाठक, विजय बोडख़ा, विनीत त्रिवेदी आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। आभार पंडित अनंत योगेन्द्र महंत ने माना।

विश्व ब्राह्मण समाज संघ के इस समारोह में सम्मानित होने वाले विद्वतजन, परिजनों एवं इष्ट मित्रों के साथ शामिल हुए। जैसे ही सम्मान के लिए मंच से नाम लिया जाता तो उत्साह के साथ मंच की ओर बढ़ते कदम गौरव के क्षण का अनुभव करते नजर आए। अपनों के बीच सम्मान पाकर कईयों के नयन सजल हो उठे।

विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत ने बताया कि ‘अटल गौरव सम्मान 2024-25’ प्रमुख रूप से मुंबई से विनोद शास्त्री, गुडग़ांव से शशिकांत शर्मा, असिस्टेंट कमिश्नर रेवेन्यू दीपमाला ठाकुर, भारतीय सेना के कर्नल दिनेश कुमार शर्मा, राजीव मिश्रा लखनऊ, डीएसपी प्रशांत चौबे उज्जैन, महेशचंद्र वैष्णव जयपुर, डॉ. सुनैना मिश्रा रायपुर छत्तीसढ़, राकेश श्रीवास्तव, रिटायर्ड आईएएस भोपाल, नरेन्द्र वैष्णव, घाटौद राजस्थान, धर्मेन्द्र चौधरी, रिटायर्ड आईपीएस, इंदौर, कुमारी विधि मंडलोई, नेशनल शूटर इंदौर, डॉ. शरद पंडित चिकित्सक इंदौर, राजीव मिश्रा, लखनऊ, नर्मदा पुरम से अनिल पाटीदार, आशीष गोयल धार, पंकज जैन, प्रेम विजय पाटिल, जयकृष्ण चांडक हरदा, एसडीओपी सृष्टि भार्गव, डॉ. विशाल दामके, इंडियन रेलवे से पीआरओ खेमराज मीणा आदि 108 प्रतिभाओं को प्रदान किया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *