इंदौर : कलेक्टर की नाक के नीचे उनके ही कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और उन्हें इसकी खबर ही नहीं है।सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय स्थित खाद्य विभाग के दफ्तर पर छापा मारकर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ये था मामला।
आवेदक अमित पिता स्व. राजकुमार कलसी निवासी आनंद नगर, महिला सहकारी उपभोक्ता भंडार अहिरखेड़ी, ग्राम बांक चंदन नगर इंदौर में सेल्समैन है। आवेदक अमित से खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा द्वारा वैधानिक कार्रवाई न करने के एवज में 15 हजार रुपए प्रतिमाह रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस बारे में आवेदक अमित ने बीती 2 नवम्बर को लोकायुक्त पुलिस इंदौर को शिकायत दर्ज कराई थी। इसपर लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया। सोमवार 8 नवम्बर को आवेदक अमित को आरोपी अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने अपने निवास अवासा रेसीडेंसी के सामने स्थित बगीचे में बुलाया था। आवेदक ने इसकी सूचना लोकायुक्त पुलिस को दी और अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर- दबोचा गया। भ्रष्टाचारी अधिकारी का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित ) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
December 6, 2022 महाकाल मंदिर में मोबाइल ले जाने पर लगाया गया प्रतिबंध
लड्डू प्रसाद की कीमतों में भी 60 रूपए की बढ़ोतरी।
उज्जैन : विश्वप्रसिद्ध […]
June 9, 2024 पत्रकार अंकुर जायसवाल पर जानलेवा हमले के आरोपी सतीश भाऊ को जमानत
इंदौर : पत्रकार अंकुर जायसवाल पर हमले के मामले में आरोपी सतीश पंवार उर्फ सतीश भाऊ को […]
April 6, 2022 यूपी की अंतरराज्जीय गैंग का पर्दाफाश, एक करोड़ रुपए से अधिक के वाहन बरामद
इंदौर : पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसने प्रतापगढ उत्तर प्रदेश […]
December 3, 2024 बीजेपी में संगठन को विस्तार देने की व्यापक कार्यप्रणाली है, जो किसी अन्य दल में नहीं : रावत
संगठन पर्व के तहत आगामी संगठन चुनाव के निमित्त इंदौर महानगर की कार्यशाला […]
December 5, 2022 गीत – संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ एमजीएम के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह
इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह रविवार को एमजीएम मेडिकल […]
February 8, 2022 सती माता मन्दिर हटाए जाने के विरोध में विहिप ने किया उज्जैन बन्द का आह्वान
उज्जैन, महाकालेश्वर मंदिर परिसर विस्तार योजना के तहत महाकालेश्वर मंदिर परिसर के मुख्य […]
March 3, 2025 अवैध फायर आर्म्स व जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी पकड़ाए
इंदौर : अवैध फायर आर्म्स के साथ क्राइम ब्रांच ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया […]