वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 14 से 20 जून तक मनाया जाएगा ब्रह्मोत्सव व रथयात्रा महोत्सव

  
Last Updated:  May 26, 2023 " 09:06 pm"

श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर आहूत की गई बैठक।

इंदौर : श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 14 जून से 20 जून 2023 तक सप्त दिवसीय श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आकर्षक पुष्प बंगला भी सजाया जाएगा।

महोत्सव को हर्षोल्लास से सम्पन्न कराने के लिए देवस्थान के श्रीमदजगदगुरु रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधिपति स्वामी  श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सान्निध्य में शहर की तमाम
सामाजिक संस्थाएं,व्यापारी, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्रह्मोत्सव और रथयात्रा को लेकर की जाने वाली तैयारियों पर मंथन किया गया। इस दौरान कई सुझाव भी दिए गए।

ब्रह्मोत्सव व रथयात्रा महोत्सव समिति का गठन।

वेंकटेश मंदिर ट्रस्ट कमेटी के रवींद्र धुत ने इस मौके पर श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव समिति का गठन किया,जिसमें मुख्य रूप से स्वागताध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा,महामंत्री
पुखराज सोनी, उपाध्यक्ष केदारमल जाखेटिया,संयोजक कैलाश मुंगड,भरत तोतला,सुमित मंत्री व राजू भाई शाह बनाए गए हैं।इसीतरह सह सयोजक पुष्प माहेश्वरी,सुनील अग्रवाल, प्रदीप राठी ,रंगेश बियाणी को मनोनीत किया गया।प्रचार प्रमुख पंकज तोतला ने यह जानकारी दी।

इस अवसर पर बालकिशन सिंगी,अशोक डागा,मुरली
मानधन्या,पवन व्यास ने सभी को उत्सव की जनकारी से परिचित कराया। पार्षदों को रथयात्रा व ब्रह्मोत्सव में मार्ग की सजावट,द्वार और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ब्रह्मोत्सव में सेवा कार्य करने वालों पर प्रभु की विशेष कृपा होती है।

बैठक में स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि जो भी भक्त ठाकुरजी के उत्सव में सातों दिन सेवा करते हैं, उनपर प्रभु की विशेष कृपा होती है। उन्होंने कहा सभी भक्त इन सात दिनों में पूरे भक्ति भाव से जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, उसे गंभीरता से निभाएं। इंदौर का ब्रह्मोत्सव और रथयात्रा महोत्सव पूरे भारत के श्री सम्प्रदाय का विशेष उत्सव हो गया है।यहाँ देश भर से संत,व शिष्य आते हैं।

उत्सव की जानकारी के लिए 10,000 पत्रिका के वितरण के साथ ही सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए भक्तों को ब्रह्मोत्सव व रथयात्रा महोत्सव की पूरी जानकारी दी जाएगी। आने वाले अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था शहर के विभिन्न गार्डन में की जा रही है।

मीडिया प्रभारी तोतला ने बताया कि जो भी कार्यकर्ता अपनी सेवाएं सेवा देना चाहते हैं, अपना नाम कार्यलय में लिखवा सकते हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *