इंदौर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी – वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, इंदौर में बुधवार,दिनाँक 17 अप्रेल 2024 को श्रीराम नवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर देवस्थान में प्रभु श्रीराम के जन्म उत्सव की विशेष तैयारी की गई है। प्रातः काल में श्री वेंकट रमण गोविंदा श्री निवासा गोविंदा नाम जप परिक्रमा निकलेगी। बाद में प्रभु का एकान्त अभिषेक कर श्रंगार आरती की जाएगी।सुबह 11 बजे से प्रभु के स्तोत्र पाठ प्र्रारंभ हो जाएंगे। दोपहर ठीक 12 बजे शंख की ध्वनि के साथ प्रभु के पट खुलते ही जन्म दर्शन और आरती की जाएगी।इसी के साथ नौ दिवस से देवस्थान यज्ञ शाला में चल रहे हवन की भी पूर्णहुति की जाएगी। अंत में गोष्टी प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
श्री राम जन्मोत्सव श्रीमदजगद्गुरू रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के
मगलाशसन में संपन्न होगा। यह जानकारी प्रचार प्रमुख पंकज तोतला द्वारा दी गई।
Related Posts
December 12, 2022 तुलसी नगर नाले की रिटेनिंग वॉल के निर्माण हेतु दूसरी बार भूमिपूजन
भूमि पूजन समारोह में पूर्व क्षेत्रीय पार्षद को आमंत्रित नहीं किया गया।
इंदौर : […]
October 8, 2020 कोरोना संक्रमण में फिर आया उछाल, 21 फीसदी पर पहुंचा ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना संक्रमण के रोकथाम की सारी कवायदें व्यर्थ साबित हो रही हैं। बीते दो- तीन […]
June 2, 2023 आरएसएस ने हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया 350 वा शिवराज्याभिषेक
इंदौर : शिवराज्याभिषेक के 350 वे वर्ष के मौके पर शुक्रवार को कई सामाजिक संगठन, समाजसेवी […]
February 25, 2023 गोलू शुक्ला ने आईडीए उपाध्यक्ष के बतौर पदभार ग्रहण किया
इंदौर : इंदौर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राकेश (गोलू) शुक्ला द्वारा […]
July 28, 2024 भारत की ओलंपिक आकांक्षाओं का प्रतीक है इंडिया हाउस: नीता अंबानी
पेरिस में इंडिया हाउस के उद्घाटन पर नीता अंबानी ने ओलंपिक भारत लाने की वकालत […]
July 2, 2021 कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सेठी अस्पताल को किया अपग्रेड, बच्चों और महिलाओं का होगा इलाज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को इंदौर आकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत […]
July 5, 2020 हरसिद्धि बगीचे को पागनिस पागा से जोड़ने के लिए बनेगा केबल ब्रिज इंदौर : नगर निगम के जोनल कार्यालय क्रमांक 12 के समीप कान्ह नदी किनारे विकसित किए गए […]