इंदौर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी – वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, इंदौर में बुधवार,दिनाँक 17 अप्रेल 2024 को श्रीराम नवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर देवस्थान में प्रभु श्रीराम के जन्म उत्सव की विशेष तैयारी की गई है। प्रातः काल में श्री वेंकट रमण गोविंदा श्री निवासा गोविंदा नाम जप परिक्रमा निकलेगी। बाद में प्रभु का एकान्त अभिषेक कर श्रंगार आरती की जाएगी।सुबह 11 बजे से प्रभु के स्तोत्र पाठ प्र्रारंभ हो जाएंगे। दोपहर ठीक 12 बजे शंख की ध्वनि के साथ प्रभु के पट खुलते ही जन्म दर्शन और आरती की जाएगी।इसी के साथ नौ दिवस से देवस्थान यज्ञ शाला में चल रहे हवन की भी पूर्णहुति की जाएगी। अंत में गोष्टी प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
श्री राम जन्मोत्सव श्रीमदजगद्गुरू रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के
मगलाशसन में संपन्न होगा। यह जानकारी प्रचार प्रमुख पंकज तोतला द्वारा दी गई।
Related Posts
May 13, 2025 शहरों में पार्किंग की बढ़ती समस्या का निदान मल्टीलेवल पार्किंग से होगा : अवस्थी
मल्टीलेवल कार पार्किंग को सभी शहरों को अपनाना होगा - अवस्थी।
इंदौर : उत्तर प्रदेश के […]
January 22, 2021 शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। स्वच्छता सर्वे में दें फीडबैक, वेबिनार में बोले वक्ता।
इंदौर : क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो द्वारा स्वच्छता पर आयोजित वेबीनार में प्रसिद्ध […]
August 8, 2023 नौ दिवसीय वेदलक्षणा गोश्रद्धा महामहोत्सव 4 अक्टूबर से
इंदौर के लालबाग परिसर में आयोजित होगा महामहोत्सव।
गोकथा, संगोष्ठी, भजन संध्या और कवि […]
November 11, 2022 ‘अहम ब्रह्मास्मि’ का अर्थ मैं का परमात्मा में लीन हो जाना है
'अद्वैत सनातन परंपरा और जीवन' प्रबंधन विषय पर व्याख्यान में बोले पंडित विजय शंकर […]
September 24, 2023 बंद कपड़ा मिलों की झांकियों के निर्माण के लिए आईडीए ने दी आर्थिक मदद
5 मिलों की गणेशोत्सव समितियों को दी गई 03 - 03 लाख रुपए की मदद।
इंदौर : प्राधिकरण […]
August 1, 2019 देशभक्ति का अलख जगाने देश भ्रमण पर निकले बंगलुरु के उमेश इंदौर: 14 फरवरी 2019 ये वो तारीख है जिस दिन जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के […]
August 22, 2021 बुजुर्गों और दृष्टिहीन बालिकाओं के बीच कैलाश विजयवर्गीय ने मनाया रक्षाबंधन, बंधवाई राखी, बांटे उपहार
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय यूं तो और राजनेताओं की तरह राजनीति […]