वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में ब्रह्मोत्सव के तहत निकली छोटी रथयात्रा

  
Last Updated:  July 4, 2024 " 05:26 pm"

नागोरिया मठ के आराध्य वानमामलै श्री जीयर स्वामीजी का श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में आगमन।

भक्तो ने किय्या अभिवादन।

पंचामृत की सहस्त्रधारा से प्रभु वेंकटेश का महाभिषेक।

इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में मनाए जा रहे ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन प्रभु वेंकटेश का पंचामृत से महाभिषेक किया गया वहीं छत्रीबाग क्षेत्र में छोटी रथयात्रा भी निकाली गई।

तीसरे दिन प्रातः काल सुमधुर वाद्य के साथ। आचार्यो,विद्यर्थियों और संतो ने एक स्वर में स्तोत्र पाठ व मंत्रों के उच्चारण के बीच प्रभु वैंकटेश का महाभिषेक दूध,दही,घी,शकर,इत्र,केशर,
शहद,फलो के रस, आँवला, अरिठा, अन्य सुगन्धित द्रव्य पदार्थो व औषधियों के साथ नदियों के जल से भरे रजत कलशों की सस्त्रधारा से किया गया। नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज ने बाहर से पधारे 10 संतो को साथ लेकर महाभिषेक किया। विशेष रुप से भगवान के पूरे विग्रह पर माखन धारण करा कर श्रृंगार किया गया और फिर वह माखन भक्तों में वितरित किया गया।

अभिषेक के पूर्व यजमान प्रभुदयाल तोतला परिवार द्वारा कलशों का पूजन किया गया। पूजन को संपन्न कराने की विधि बिहारी काका,जय दुबे लोकेश तिवारी व मनोहर शास्त्री,गोपाल शर्मा द्वारा की गई।

महाअभिषेक के बाद भगवान वेंकटेश् व श्रीदेवी और भू देवी को हल्दी का लेपन कर सुंदर तुलसी की माला धारण कराई गया। प्रभु के अभिषेक किये हुए जल से सभी संतो व भक्तों का प्रोक्षण किया गया।

महाभिषेक के बाद संत सभा का आयोजन किया गया। आयोजन में नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचर्य महाराज के साथ ही वैंकटेशप्रपन्नचार्य महाराज,माधव प्रपन्नाचार्य महाराज उज्जैन, दिव्यांश महाराज हरिद्वार और पुण्डरीक स्वामी ने अपने प्रवचनों से भक्तों को लाभान्वित किया।

सांध्यकाल में नागोरिया मठ के आराध्य वानमामलै जीयर स्वामी पूरे लाव लश्कर के साथ पधारे। भक्तो ने भाव विभोर हो जीयर स्वामी का पुष्प बरसाकर अभिनंदन किया। विद्यर्थियों द्वारा स्तोत्र पाठ किए गए।

हनुमंत लाल पर सवार होकर निकले प्रभु वेंकटेश।

रात के सत्र में देवस्थान से प्रभु वेंकटेश की छोटी रथयात्रा निकाली गई। हनुमंत वाहन पर सवार होकर प्रभु वेंकटेश भक्तों को दर्शन देने निकले। छत्रीबाग क्षेत्र में प्रभु के आगमन के लिए विशेष तैयारी की गई थी। घरों को रंगोली और दिये से सजाने के साथ आरती की थाली हाथों में लेकर श्रद्धालु, प्रभु वेंकटेश के दर्शन – पूजन के लिए लालायित नजर आए। छोटी रथयात्रा देवस्थान से प्रारम्भ होकर राजस्व ग्राम होते हुए माहेश्वरी स्कूल छत्रीबाग से शिव मंदिर होते हुए पुनः देवस्थान पहुची। प्रभु वेंकटेश की अगवानी करते हुए लोगों ने पूजन कर आरती की।रथयात्रा में ढोलक की थाप पर महिलाएं, युवतियां नृत्य कर रही थी भजन गायक पीयूष भावसार के भजनों पर भक्तगण झूम रहे थे।

मीडिया प्रभारी पंकज तोतला ने बताया कि इस अवसर केदारमल जाखेटिया, रविन्द्र धुत ,सुरेशचंद राठी,हर्ष पसारी, नीलेश तोतला, चेतन लड्डा,रवी सिंगी,सुनील राठी,अंकित जाखेटीया जयकिशन डागा रोहित काकानी,अंकित पाठक आदि उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *