इंदौर : वैष्णव प्रबंध संस्थान, इन्दौर में सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के सहयोग से इन्दौर में होने वाली जी-20 की चौथी रोजगार कार्य समूह (ई डब्ल्यू जी) बैठक और श्रम एवं रोजगार मंत्रियों (एल. ई. एम.) की बैठक के पूर्व गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वैष्णव प्रबंध संस्थान के विद्यार्थियों ने ‘वर्तमान परिदृश्य में कौशल विकास की आवश्यकता’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। जिनमें स्नेहा गर्ग, दिशा पमनानी, मुस्कान सचदेवा, पलक आहुजा, आकृति वर्मा एवं काजल जोशी के विचारों को सराहा गया।
कार्यक्रम में श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक एम. के. बैरावत एवं एम. एल. व्यास ने विद्यार्थियों को इस आयोजन के उद्देश्य को समझाया। उन्होंने बताया कि इन्दौर में होने वाली यह चौथी बैठक है। इसके पूर्व यह बैठक जोधपुर, गोवाहटी एवं जिनेवा में आयोजित हो चुकी है। इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. जॉर्ज थॉमस ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की एवं उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में मैनेजमेन्ट यू.जी. विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा कटियाल एवं प्राध्यापकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जगदीश शर्मा द्वारा किया गया।
Related Posts
October 12, 2020 कोरोना संक्रमण पर नहीं लग पा रही लगाम, साढ़े चार सौ नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण अब दैनंदिनी जीवन का हिस्सा बन गया है। लगातार संक्रमित मरीज मिल […]
November 16, 2019 खाटू के मुख्य मंदिर के महंत की मौजूदगी में होगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव इंदौर : कबीटखेड़ी रोड पर नवनिर्मित खाटूश्याम सरकार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में […]
December 25, 2020 स्वामी प्रणवानंद ने दिलाई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की शपथ
इंदौर : गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर […]
February 15, 2022 पुलवामा के शहीदों की याद में हवन में समर्पित की गई आहुतियां
इंदौर : तीन वर्ष पूर्व 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के 40 से अधिक जाबांज […]
May 14, 2022 बिना ओबीसी आरक्षण के निकाय व पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस जिम्मेदार – जिराती
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे […]
August 1, 2021 भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 40 साल बाद ओलिम्पिक के सेमीफाइनल बनाई जगह
नई दिल्ली : टोक्यो ओलिम्पिक में रविवार का दिन भारत के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। पहले […]
January 17, 2021 पहले दिन लक्ष्य के 75 फीसदी योद्धाओं का हुआ टीकाकरण, किसी में भी नहीं पाए गए साइड इफेक्ट
इंदौर : शनिवार से प्रारंभ हुए कोरोना टीकाकरण अभियान के पहले दिन तय लक्ष्य के अनुपात में […]