अस्मद गुरुभ्यो नमः के साथ हजारों भक्तों ने किया गुरुदेव का चंदन व पुष्प से चरण पूजन।
दूध व केशर जल से किया गया गुरु देव के चरणों का अभिषेक।
इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में गुरू पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंगल हो मंगल हो श्री स्वामीजी का मंगल हो के जयकारे के साथ गुरुदेव के चरणों मे दूध केशर जल से अभिषेक कर चन्दन और पुष्प अर्पित किए गए।
गुरुवार सुबह से ही नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के चरण पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। चंदन से चरण पूजन के साथ ही गुरुदेव को मोगरे के पुष्प की माला धारण कराई जा रही थी। भक्त इलायची, मखाने, काजू से भी माला बनाकर लाए थे।
श्वेत महल में सजे धजे आसन पर गुरुदेव ने विराजमान होकर भक्तो को दर्शन दिये।
स्वामी श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज ने देशभर के भक्तों को ऑनलाइन प्रवचन के माध्यम से अपने आशीर्वचन व दर्शन प्रदान किये।
भजन गायक द्वारकादास मंत्री ने गुरु भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
हजारो शिष्यों ने कतारबद्ध हो किया गुरु चरण पूजन।
सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ गुरु चरण पूजन का सिलसिला दोपहर 4 बजे तक चला। सायंकाल 7 बजे से पुनः गुरुदेव का चरण पूजन प्रारम्भ हुआ जो देर रात्रि तक चला।
रात्रि के सत्र में केशर, काजू बादाम, इलायची, मखाने, कमल पुष्प, जूही,मोगरा, गुलाब व अन्य सामग्री द्वारा 1008 नामों से गुरुदेव की चरण अर्चना की गईं।
मीडिया प्रभारी पंकज तोतला ने बताया कि रवींद्र धुत, राजेन्द्र सोनी, भरत तोतला,गौरव लड्डा,आनंद बजाज, अंकित पाठक, अंकित सोनी, गोविंद झवर, अंकित जाखेटिया, पुखराज सोनी, आशीष लड्डा, कैलाश मुंगड, दिनेश गुप्ता, लच्छू लड्ढा सहित कई कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था बनाएं रखने में सहयोग दिया।