इंदौर : ये अजीब संयोग है कि चुनाव की आहट आते ही कोरोना के संक्रमण में कमीं आने लगती है। सांवेर में दिवाली के पूर्व हुआ उपचुनाव इसका गवाह है। अब नगरीय निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसी के साथ कोरोना के मामले भी कम होते जा रहे हैं। खैर, वजह जो भी रही हो, कोरोना का प्रकोप कम हो रहा है तो यह हम इंदौर वासियों के लिए बड़ी राहत की बात है। शुक्रवार 25 दिसम्बर की बात करें तो जितने नए संक्रमित मरीज पाए गए, उससे ज्यादा डिस्चार्ज होकर घर गए। ये दर्शाता है कि अगर हम सावधानी बरतना न छोड़े तो कोरोना की विदाई बिना वैक्सीन के भी हो सकती है।
301 मिले नए संक्रमित।
शुक्रवार को 2445 नए सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 4441 सैम्पलों की जांच की गई। 4128 निगेटिव पाए गए। 301 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 12 रिपीट पॉजिटिव मिले।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 636967 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें 53624 संक्रमित निकले। 90 फीसदी अभी तक ठीक हो चुके हैं।
310 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शुक्रवार को 310 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 49218 मरीज कोरोना वीर का तमगा हांसिल कर चुके हैं। 3549 मरीजों का इलाज चल रहा है।
2 मरीजों की मौत।
कोरोना से होनेवाली मौतों पर जरूर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार को 2 और मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 857 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
Related Posts
August 25, 2023 शेयर ट्रेडिंग में अधिक रिटर्न का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरियादी से की थी 08 लाख रुपए की ठगी।
इंदौर : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले […]
August 10, 2024 श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में मनाया जा रहा 15 दिवसीय झूला उत्सव
22 अगस्त तक मनेगा झूला उत्सव।
भगवती गोदा अम्बा जी के साथ रजत झूले में विराजें प्रभु […]
November 28, 2021 कोरोना के नए म्यूटेंट ने बढ़ाई चिंता, सीएम शिवराज ने जरूरी व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के दिए निर्देश, 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे स्कूल
भोपाल : दक्षिण अफ़्रीका में कोरोना वायरस का नया म्यूटेंट मिलने और प्रतिबन्ध हटाने के बाद […]
March 9, 2021 बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन होगी 10 वी व 12 की बोर्ड परीक्षाएं, नहीं खुलेंगे प्राथमिक स्कूल
भोपाल : देश में एक बार फिर से कोरोना ने अपना कहर बरपाना शरू कर दिया है। कई राज्यों में […]
November 23, 2023 राजपूत समाज का परिचय सम्मेलन 24 दिसंबर को
सम्मेलन में 350 प्रविष्ठियां आई,कई उच्च शिक्षित युवा भी शामिल।
इंदौर : राजपूत समाज […]
May 12, 2021 दादू महाराज ने पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को वितरित किया काढ़ा
इंदौर : ड्यूटी के दौरान पुलिस जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा बना रहता […]
January 6, 2019 गुरु गोविंदसिंह के प्रकाश पर्व पर निकाला गया विशाल नगर कीर्तन इंदौर: गुरु गोविंदसिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को विशाल नगर कीर्तन निकाला […]