इंदौर : राजवाड़ा क्षेत्र में दीपावली की खरीददारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति दिनभर बनी रहती है। बुधवार शाम ट्रैफिक पुलिस ने यशवंत रोड चौराहे से राजवाड़ा की ओर वाहनों का जाना बंद कर दिया। इससे जवाहर मार्ग पर वाहन गुत्थम गुत्था होने लगे, वहीं यशवंत रोड क्षेत्र के व्यापारियों में भी नाराजगी व्याप्त हो गई। उनका कहना था कि राजवाड़ा की ओर ट्रैफिक बंद करने से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद फिर शुरू हुआ ट्रैफिक।
क्षेत्र के तमाम व्यापारी सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग के नेतृत्व में लामबंद होकर वरिष्ठ ट्रैफिक पुलिस अधिकारी अजीतसिंह चौहान से मिले और राजवाड़ा की ओर ट्रैफिक बंद किए जाने से उनके कारोबार पर पड़ रहे विपरीत असर के बारे में उन्हें बताया। श्री चौहान ने व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए राजवाड़ा की ओर का मार्ग वाहनों के लिए पुनः खुलवा दिया।
व्यापारियों की परेशानी का निराकरण होने पर मंजूर बेग ने ट्रैफिक पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान ओमप्रकाश, मनोहर भावनानी, राजू छाबड़ा, विनोद फुलवादिया, विजय गुप्ता, मुकेश कुमार, तुषार पंजवानी, सोनू भाटिया, दिलीप वाधवानी और अन्य कारोबारी मौजूद रहे।
Related Posts
February 13, 2022 सूदखोर पिता- पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज, तीन गुना रुपए वसूलने पर भी नहीं लौटा रहे थे गिरवी रखा सोना- चांदी
इंदौर : सराफा व्यापारी की शिकायत पर सराफा पुलिस ने सूदखोर पिता-पुत्र खिलाफ मामला दर्ज […]
November 25, 2021 जल्द लागू हो जाएगी इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली- गृहमंत्री मिश्रा
इंदौर : मप्र के गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि इंदौर व […]
April 13, 2021 इंदौर में एक दिन में 15 सौ से ज्यादा मिले नए कोरोना संक्रमित, बढ़कर 18 फ़ीसदी हुआ ग्रोथ रेट
इंदौर : लॉक डाउन कहें या कोरोना कर्फ्यू, इससे समस्या के हल में कोई मदद नहीं मिलती ये एक […]
June 21, 2019 इंदौर प्रेस क्लब करेगा पत्रकारों के प्रतिभावान बच्चों की काबिलियत को सलाम इंदौर: पत्रकार साथियों के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह इंदौर प्रेस क्लब द्वारा […]
December 13, 2023 इंसानी दिमाग और मानवीय संवेदनाओं का स्थान नहीं ले सकता एआई : डॉ. गौर
इंदौर : वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस याने कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक नवीन तकनीक है जो […]
February 27, 2023 महिला सशक्तिकरण के लिए लाई गई है लाडली बहना योजना: मुख्यमंत्री चौहान
योजना के फार्म जमा करने की प्रक्रिया सरल है।
मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों को ऐतिहासिक […]
May 18, 2021 कोरोना मरीजों के परिजनों को विधायक मेंदोला और साथी रोज कर रहे भोजन पैकेट्स का वितरण
इंदौर : शहर में कोरोना महामारी के उपचार के लिए विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पतालों में […]