इंदौर : गुरुवार सुबह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इंदौर आए। एयरपोर्ट पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। मंत्री सिलावट ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा सांवेर क्षेत्र में महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति के लिए गडकरी के प्रति आभार जताया।
नाना महाराज संस्थान व नाथ मंदिर पहुंचे गडकरी।
विमानतल से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी स्नेहलता गंज स्थित नाना महाराज तराणेकर संस्थान पहुंचे। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी उनके साथ थी। बाबासाहब तराणेकर ने गडकरी की अगवानी की। यहां से केंद्रीय मंत्री गडकरी नाथ मंदिर पहुंचे और दर्शनलाभ लिया।
बाबा महाकाल की पूजा- अर्चना की।
इंदौर से उज्जैन, अपने निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम शिवराज सिंह के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजा- अर्चना की। उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। बाद में गडकरी निर्धारित कार्यक्रम में पहुंचे और उज्जैन व आसपास के जिलों के लिए हजारों करोड़ के विकास कार्यों की सौगात पेश की।
Related Posts
December 26, 2022 लेखन के साथ अध्ययन पर भी ध्यान दें रचनाकार
डाॅ तिवारी स्मृति सम्मान समारोह में बोले डाॅ. पगारे।
इंदौर : वरिष्ठ शिक्षक और लेखक […]
January 19, 2021 कोरोना के मरीजों में आई उल्लेखनीय कमीं,एक फीसदी से भी कम हुआ ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय कमीं दर्ज की गई है। सोमवार को एक फीसदी […]
March 26, 2020 कई संस्थाओं ने भोजन वितरण के लिए जारी किए हेल्पलाइन नम्बर्स इंदौर : संकट के समय गरीब, बुजुर्ग, विकलांग और रोज कमाकर खाने वाले दिहाड़ी मजदूरों की मदद […]
January 5, 2022 जिलाबदर अवधि में शहर में घूम रहे बदमाश को एरोड्रम पुलिस ने बन्दी बनाया
इंदौर : एरोड्रम पुलिस ने जिलाबदर बदमाश को छूरे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध […]
November 9, 2021 टीकाकरण महाअभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी- कलेक्टर
इंदौर : इंदौर जिले में दस नवम्बर से चार चरणों में शुरू हो रहे टीकाकरण महा-अभियान की […]
March 25, 2022 करोड़ों के एमडी ड्रग तस्करी के मामले में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : 01 करोड़ 10 लाख रुपए मूल्य की 01 किलो 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के मामले में फरार […]
June 5, 2021 बंदियों की पैरोल 30 दिन और बढ़ाई गई
भोपाल : कोविड-19 को ध्यान मे रखते हुए जेल से पैरोल पर छूटे कैदियों की 30 दिन की पैरोल […]