इंदौर : संविद नगर कनाड़िया मेन रोड़ पर तेल गिरकर फैलने से कई वाहन फिसल गए। इससे 8 से अधिक वाहन सवारों को चोटें आई।
भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन,मनीष सोनकर,राकेश शाह ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे के करीब संविद नगर कनाड़िया मेन रोड़ पर दिगम्बर जैन मंदिर के सामने से गुजर रही महिला की गाड़ी से मीठे तेल का डब्बा गिरकर रोड पर ढुल गया। सड़क पर ढुला तेल सब्जी मंडी तक फैल गया। तेल के कारण
वहां से गुजरने वाले वाहन एक के बाद एक फिसल कर गिरने लगे।भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन,मनीष सोनकर,राकेश शाह ने स्थानीय रहवासियों की मदद से गिरने करीब 8 घायल वाहन चालकों को प्राथमिक उपचार दिया। एक वाहन चालक को ज्यादा चोटें आने से अस्पताल भेजा गया।
नहीं आया निगम का टैंकर।
बीजेपी नेताओं ने निगम कंट्रोल रूम को भी घटना की सूचना देकर पानी का टैंकर भेजने को कहा, पर टैंकर नहीं आया।आखिर रहवासियों ने मिलकर रोड़ डिवाइडर से मिट्टी और कचरा लेकर सड़क पर गिरे तेल को साफ करने का प्रयास किया। बाद में बेरिकेट्स लगाकर दिगम्बर जैन मंदिर से पहले ब रास्ता बंद कर दिया, जिससे अन्य कोई दुर्घटना न हो। हैरत की बात ये रही कि अलर्ट मोड़ पर रहने का दावा करने वाले निगम के कंट्रोल रूम से शनिवार सुबह तक भी पानी का टैंकर भेजकर सड़क पर गिरा तेल साफ नहीं करवाया गया। इससे यातायात बाधित होता रहा।
Related Posts
February 11, 2022 सिंधी वार्षिक कैलेंडर का मूलचंदानी ने किया विमोचन
इंदौर : भाषा से ही हमारी संस्कृति व संस्कार जीवित रहते हैं हम अपनी भाषा व बोली को कभी […]
October 11, 2021 कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए निकाली गई सांकेतिक यात्रा, देश की सबसे विशाल चुनरी मां बिजासन को की अर्पित
इंदौर : सामाजिक सरोकारों से जुड़े संकल्पों को लेकर नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ की […]
August 17, 2023 बीजेपी ने मप्र की हारी हुई 39 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
मालवा - निमाड़ की 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित ।
राऊ इंदौर से पुनः मधु वर्मा को उतारा […]
May 16, 2021 खास समर्थक मंजूर बेग के घर पहुंचे प्रभारी मंत्री सिलावट, शिर- खुरमे का उठाया लुत्फ
इंदौर : ईद उल फितर के मौके पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट अपने खास समर्थक मंजूर बैग के […]
August 13, 2022 सर्वधर्म संघ ने किया तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री शिवराज के हाथों छुड़वाई 11 सौ गुब्बारे।
सीएम व साधु संतों को गंगाजल और […]
November 23, 2022 शिवपुराण कथा के पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्तों ने की शिरकत
इंदौर: विधायक संजय शुक्ला के सौजन्य से वीआयपी रोड, किला मैदान के समीप स्थित दलालबाग में […]
July 25, 2024 आईओसी की फिर से सदस्य चुनी गई नीता अंबानी
पेरिस : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने एक बार फिर नीता अंबानी में अपना विश्वास जताया है। […]