इंदौर : राऊ में शराब दुकान पर भीड़ के मामले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने संज्ञान लिया है। फैलते कोरोना संक्रमण के बीच जिस तरह से इस शराब दुकान में कोविड मापदंडों का उल्लंघन करते हुए भीड़ एकत्रित की गई इस पर कलेक्टर ने आबकारी विभाग और संबंधित शराब दुकान के ठेकेदार दोनों पर कार्रवाई की है। कलेक्टर ने उस इलाक़े के आबकारी उपनिरीक्षक आशीष जैन को निलंबित कर दिया है वहीं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव उपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। कलेक्टर ने दंड स्वरूप अगले 24 घंटे तक यह शराब दुकान बंद रखने के आदेश भी दिए हैं। कलेक्टर ने कठोर लहजे़ में कहा है कि किसी भी स्तर पर कोविड मापदंडों के उल्लंघन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
April 17, 2022 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा आरोपी पकड़ाया
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी, क्राइम ब्राँच इंदौर की गिरफ्त […]
August 30, 2022 हरतालिका तीज, अनूठा विश्वास का व्रत
अखंड सौभाग्य प्राप्ति के निमित्त किया जाता यह व्रत।
सृष्टि की अनुपम जोड़ी करती जीवन […]
October 27, 2021 भूमाफिया दीपक मद्दा की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
इंदौर : इनामी भूमाफिया दीपक मद्दे की जमानत याचिका इंदौर हाई कोर्ट ने रद्द कर दी है। […]
April 3, 2024 पति से अलग होकर लिव इन में रह रही महिला ने जहर खाकर दी जान
रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि उसको बहला फुसला कर रखा था। मनोज किसी से बातचीत भी नहीं करने […]
October 2, 2020 बीजेपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर कांग्रेसियों ने अपना असली चेहरा उजागर किया
इंदौर : गांधी जयंती के दिन गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रतिमा पर […]
November 9, 2022 इंदौर के नए कलेक्टर इलैया राजा टी ने पदभार संभाला, आम लोगों की सुनी समस्याएं।
इंदौर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2009 बैच के अधिकारी इलैया राजा टी ने बुधवार को इंदौर […]
August 26, 2023 अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही 2 पेटी मदिरा जब्त
इंदौर : आबकारी विभाग ने अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही शराब की 02 पेटियां जब्त कर वाहन […]