इंदौर : राऊ में शराब दुकान पर भीड़ के मामले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने संज्ञान लिया है। फैलते कोरोना संक्रमण के बीच जिस तरह से इस शराब दुकान में कोविड मापदंडों का उल्लंघन करते हुए भीड़ एकत्रित की गई इस पर कलेक्टर ने आबकारी विभाग और संबंधित शराब दुकान के ठेकेदार दोनों पर कार्रवाई की है। कलेक्टर ने उस इलाक़े के आबकारी उपनिरीक्षक आशीष जैन को निलंबित कर दिया है वहीं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव उपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। कलेक्टर ने दंड स्वरूप अगले 24 घंटे तक यह शराब दुकान बंद रखने के आदेश भी दिए हैं। कलेक्टर ने कठोर लहजे़ में कहा है कि किसी भी स्तर पर कोविड मापदंडों के उल्लंघन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
August 21, 2023 शहर में बढ़ते अपराधों के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
कृष्णबाग कॉलोनी हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
रीगल तिराहा […]
September 1, 2020 अरविंद तिवारी की कलम से..खबर जरा हटके.. *राजवाड़ा 2️⃣ रेसीडेंसी*
================
*अरविंद […]
January 15, 2022 विजयवर्गीय पिता- पुत्र ने मकर संक्रांति पर खेला गिल्ली- डंडा, उड़ाई पतंग
इंदौर : सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया […]
November 3, 2019 सोमवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी इंदौर : सोमवार, 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे, जिले के सभी किसान व भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की […]
May 28, 2020 कोरोना से जुड़े आंकड़ों में आ रही गड़बड़ी, कई रिपोर्ट्स का नहीं किया जा रहा खुलासा..! इंदौर : लॉक डाउन और कर्फ्यू में की जा रही तमाम सख्ती के बावजूद इंदौर के रेड जोन से बाहर […]
August 23, 2021 चूड़ीवाले के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, छेड़छाड़ की आशंका में पिटाई की बात आई सामने..!
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में एक चूड़ी वाले के साथ रविवार को कुछ लोगों […]
September 14, 2022 महिलाओं के गले से मंगलसूत्र उड़ाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : धक्का देकर मंगलसूत्र पर हाथ साफ करने वाले 02 बदमाशों को पुलिस थाना हीरानगर ने […]