इंदौर : खजराना में नाबालिग बेटी के साथ उसके ही पिता और पड़ोस में रहने वाले किराएदार द्वारा दुष्कर्म किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जाता है कि नराधम बाप और किराएदार बीते मार्च से नाबालिग के साथ रेप करते आ रहे हैं। नाबालिग 7 महीने की प्रेग्नेंट है। शनिवार को नाबालिग की दादी उसे थाने लेकर पहुंची और आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कराया।
खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के मुताबिक 15 साल की नाबालिग को उसकी दादी थाने लेकर आई थी। दादी ने पुलिस को बताया कि उसकी पोती गर्भवती है। नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मार्च 2021 से पिता और पड़ोस में रहने वाला सोनू पुत्र कुंदन, डरा- धमकाकर उसके साथ रेप कर रहे थे। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने यह बात दादी को बताई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर FIR दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस से उसकी काउंसलिंग भी कराई है।
Related Posts
August 6, 2021 युवक- युवती को डरा- धमकाकर मोबाइल व रुपए छीननेवाले बदमाश सीसीटीवी की मदद से पकड़ाए
इंदौर : सीसीटीवी कैमरे फिर पुलिस के मददगार बनें। लड़का लड़की को डरा धमका कर उनसे मोबाइल […]
December 26, 2018 मिशन- 2019, बीजेपी ने 17 राज्यों में नियुक्त किये लोकसभा प्रभारी नई दिल्ली: मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी […]
August 4, 2020 पहली बार जय जय सियाराम के नारों से गूंजा कांग्रेस कार्यालय, सुंदर कांड का किया गया पाठ इंदौर : शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में मंगलवार शाम अलग ही नजारा था। जो आज तक नहीं […]
April 27, 2022 संदीप राशिनकर सप्तपर्णी सम्मान से नवाजे जाएंगे
इंदौर : मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन ,भोपाल द्वारा संयोजित चर्चित पत्रिका 'समकालीन […]
March 9, 2023 दूसरे के जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी धराया
इंदौर : किसी और के GSTIN NUMBER का दुरुपयोग कर धोखाधडी करने वाला आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
December 12, 2022 वेदों में निहित ज्ञान को आम लोगों तक पहुंचाना वेद महोत्सव का लक्ष्य – सांसद लालवानी
विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने कहा - इस महोत्सव से शहर के जन-जन को जोड़ना […]
November 30, 2021 एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की दी गई जानकारी
इंदौर : एजुकेशन विंग ट्रैफिक पुलिस इन्दौर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल […]