भोपाल : मप्र की राजधानी भोपाल में दो रेल अधिकारियों द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक एक के वीआईपी रेस्ट रूम में इस वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों आरोपी अधिकारी शराब के नशे में बताए गए हैं। दिनदहाड़े हुई दुष्कर्म की इस घटना से हड़कम्प मच गया। डीआरएम ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। दोनों आरोपियों को निलंबित किए जाने की भी खबर है।
जीआरपी थाने में प्रकरण दर्ज।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुष्कर्मी अधिकारियों के चंगुल से भागी युवती ने जीआरपी थाने में पहुंचकर अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। इसपर रेलवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सम्बन्धित रेस्ट रूम को सील कर दिया। कमरे से शराब की खाली बोतल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात भी सूत्रों ने कही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजेश तिवारी नामक यह आरोपी सेफ्टी काऊँसलर के पद पर पदस्थ होने की बात सामने आई है। दूसरे आरोपी अधिकारी आलोक मालवीय से पूछताछ की जा रही है।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने की बात भी रेलवे पुलिस ने कही है।
Related Posts
December 14, 2022 ध्वजा पूजन के साथ रणजीत हनुमान मंदिर में हुई चार दिवसीय उत्सव की शुरुआत
रणजीत बाबा से की जिले में सुख-शांति के लिए प्रार्थना।
इंदौर : प्राचीन रणजीत हनुमान […]
June 5, 2024 100 दिन में टाइमर लगाकर किया जाएगा तीन आदर्श सड़कों का विकास और सौंदर्यीकरण
विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर, विधायक, संभागायुक्त, निगमायुक्त द्वारा आरएनटी मार्ग पर […]
July 31, 2024 हनी ट्रैप का शिकार हुआ सराफा कारोबारी
अपने रूप जाल में फंसाकर युवती ने सराफा कारोबारी से हड़पी करोड़ों की संपत्ति और लाखों […]
August 17, 2021 विश्व युवा तीरंदाजी स्पर्धा में भारत ने 8 स्वर्ण सहित 15 पदक जीते, खेल मंत्री ठाकुर ने पदक विजेताओं को दी बधाई
नई दिल्ली : टीम इंडिया ने पोलैंड के व्रोक्लॉ में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में कुल 15 […]
June 11, 2024 बालक का अपहरण कर हत्या के मामले में आरोपियों को मृत्युदंड
फिरौती के लिए किया था 07 वर्षीय बालक का अपहरण।
फिरौती की रकम न मिलने पर कर दी थी […]
July 24, 2023 बदलाव को अपनाएं, प्रोब्लम साल्वर और टीम लीडर बनें।
प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट के दीक्षांत समारोह में बोले अमेजन वेब […]
November 5, 2023 विधानसभा दो में गुंडे, भूमाफियाओं को मिल रहा संरक्षण
कांग्रेस के प्रत्याशी चिंटू चौकसे ने लगाया आरोप।
इंदौर प्रेस क्लब के आमने- सामने […]