पूरे शहर में जनभागीदारी से लगेंगे 12 हजार सीसीटीवी कैमरे।
इंदौर : शहर के बिगड़े ट्रैफिक को सुधारने की दिशा में नगर निगम भी अपनी भूमिका निभाते हुए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने जा रहा है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुताबिक इस सिस्टम के तहत शहर के 51 चौराहों पर सेंसर और कैमरे वाले ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे। नियम तोडने वाले वाहन चालकों की इससे पहचान कर ऑनलाइन चालान भेजे जाएंगे और जुर्माना वसूला जाएगा।इस सिस्टम के तहत शहर के चारों कोनों में डिफाल्टर या ब्लेक लिस्टेड गाडी आती-जाती है तो उसका रिकार्ड भी रखा जाएगा।
जनभागीदारी से लगेंगे 12 हजार सीसीटीवी कैमरे।
महापौर के मुताबिक हैदराबाद की तर्ज पर इंदौर में भी ऐसे स्थानों पर जहां लोगों का आवागमन अधिक होता है, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हालांकि इंदौर में यह काम जनभागीदारी से होगा। ऐसे इलाके जहां गरीब लोग निवास करते हैं, नगर निगम खुद सीसीटीवी कैमरे लगाए। पूरे शहर में कुल 12 हजार कैमरे लगाए जाएंगे। सभी कैमरे एक सेंट्रलाइज्ड कमांड सेंटर से जुड़े होंगे, जिसके जरिए पूरे शहर पर नजर रखी जाएगी।
Related Posts
September 4, 2022 इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने हेतु सांसद लालवानी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को सौंपा पत्र
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी का दावा है कि उनके प्रयासों से शुक्रवार को इंदौर एयरपोर्ट को […]
February 21, 2024 अवैध रूप से संचालित पेट्रोल पंप किया गया सील
मौके से 22,173 लीटर मिलावटी डीजल जब्त किया गया।
इंदौर : खाद्य विभाग के जांच दल ने […]
January 5, 2021 भोपाल में खोला जा रहा एपिडा का क्षेत्रीय कार्यालय, कृषि उत्पादों के निर्यात में बनेगा किसानों का मददगार
इंदौर : किसानों को उनकी उपज के प्रोसेसिंग, निर्यात और मार्केटिंग संबंधी जानकारी व […]
September 23, 2023 कमलनाथ का पत्रकारों से दुर्व्यवहार आपातकाल की मानसिकता का परिचायक : विजयवर्गीय
अन्य बीजेपी नेताओं और पत्रकार संगठनों ने भी कमलनाथ के अशोभनीय बर्ताव पर जताया […]
April 1, 2020 टाटपट्टी बाखल में स्क्रीनिंग के लिए गई टीम पर हमला कर किया पथराव..! इंदौर : शहर में जहां-जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, उनके परिजन और सम्पर्क में आए […]
July 24, 2021 लोकमान्य तिलक व चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को उनकी जयंती पर […]
January 21, 2025 प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में मप्र के रातापानी टाइगर रिजर्व का किया उल्लेख
देश के प्रमुख स्टार्टअप सेंटर के रूप में ग्वालियर का किया उल्लेख।
सभी के लिए […]