इंदौर : पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन द्वारा शुभी जैन को “यातायात प्रबंधन मित्र” योजना का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।
डीसीपी, यातायात प्रबंधन जैन ने बताया कि शुभी जैन “यातायात प्रबंधन मित्र” के रुप में विगत दो वर्षो से इंदौर शहर के चौराहों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनकी सेवा, समर्पण भाव व यातायात प्रबंधन की अनूठी शैली को देखते हुए उन्हें “यातायात प्रबंधन मित्र योजना” का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। शुभी जैन इंद्रप्रस्थ चौराहा के अतिरिक्त शहर के विभिन्न चौराहों पर अन्य यातायात प्रबंधन मित्रों के साथ यातायात संचालन कर उन्हें प्रेरित करेगी व आम जनमानस से यातायात नियमों के पालन की अपील भी करेंगी।
250 लोग जुड़े हैं यातायात प्रबंधन मित्र योजना से।
इंदौर महानगर के यातायात को सुगम, सुरक्षित, सुखद बनाने हेतु आम जनमानस की सहभागिता के लिए “यातायात प्रबंधन मित्र योजना” शुरू की गई है। इस योजना से जुड़कर लगभग 250 जिम्मेदार नागरिक विभिन्न चौराहो पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कोई भी इच्छुक व्यक्ति “CitizenCOP (सिटीजन कॉप) एप” पर पंजीयन करवाकर “यातायात प्रबंधन मित्र” बन सकते हैं और यातायात व्यवस्था में अपना अमूल्य सहयोग दे सकते हैं।
Related Posts
May 28, 2022 शिवशक्ति महायज्ञ की तैयारियों का कनकेश्वरी देवी ने लिया जायजा
पूर्णाहुति के दिन 9 जून को स्वयं भी शामिल होने की प्रदान की स्वीकृति।
इंदौर : पितृ […]
December 25, 2020 फ़रवरी अंत या मार्च में हो सकते हैं निकाय चुनाव- मोघे
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे की बात मानें तो नगरीय निकायों के चुनाव […]
July 21, 2021 गृहमंत्री ने की गोलीकांड के दो आरोपियों के पकड़े जाने की पुष्टि, पुलिस का दावा भोपाल बायपास से पकड़े गए आरोपी
भोपाल : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में बीते सोमवार को हुए गोलीकांड के मामले में […]
July 13, 2024 गृहमंत्री अमित शाह के आगमन के मद्देनजर डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिक
इंदौर :14 जुलाई 2024 को गृहमंत्री अमित शाह इंदौर आ रहे हैं। इंदौर में उनके कई जगह […]
November 7, 2023 वैध करने के नाम पर बोले गए झूठ का बीजेपी को जवाब दें तुलसी नगर के रहवासी
प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले सत्यनारायण पटेल, हमें जनता से संवाद बढ़ाना […]
December 24, 2022 कलेक्टर ने आवेदिका महिला को दिलाया मकान का कब्जा
आवेदिका किरण यादव का मकान अवैध कब्जे से कराया मुक्त।
इंदौर : जिले की सांई विहार […]
January 14, 2022 शाजापुर निवासी गौतम एनडीए के लिए चयनित, वायुसेना का हिस्सा बनकर करेंगे देशसेवा
इंदौर : जिस उम्र में आम युवा घूमने- फिरने, पब में जाने और मनोरंजन के अन्य साधनों में […]