पुणे : कालिदास जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक नगरी पुणे के प्रतिष्ठित महाकवि कालिदास प्रतिष्ठान द्वारा गरिमामय
कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर अपने अभिनव रेखांकनों और कला में नवाचार के लिए चित्रकार संदीप राशिनकर को और बहुआयामी साहित्यिक अवदान के लिए श्रीति राशिनकर को महाकवि कालिदास पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रतिष्ठान के अध्यक्ष वि. ग. सातपुते , कार्याध्यक्ष काकासो चव्हाण और उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र ठाकुरदास की उपस्थिति में डॉ. न.म. जोशी , प्रो.सूर्यकांत वैद्य और अध्यक्ष डॉ. सतीश देसाई ने संदीप और श्रीति को शॉल, स्मृति चिन्ह के साथ विशेष तौर पर पुणेरी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वी.ग . सातपुते की कृति ” सहित्यिकांच्या सहवासात” का अतिथियों द्वारा लोकार्पण भी किया गया।
कार्यक्रम के उत्तरार्ध में शिवाजी उराडे की अध्यक्षता में सावन पर केंद्रित प्रभावी मराठी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देश के चुनिंदा युवा और वरिष्ठ कवियों ने अपनी इंद्रधनुषी रचनाओं से समां बांध दिया। कवि सम्मेलन का सूत्र संचालन सीमा गांधी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सुधि श्रोता उपस्थित थे।
Related Posts
March 17, 2025 राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का भोपाल में रीजनल कैंपस स्थापित होगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मांग मानी।
भोपाल : […]
October 28, 2023 पिता की जीत के लिए पुत्र आकाश विजयवर्गीय डटे मैदान में
लोगों से चर्चा कर समस्याओं का भी ले रहे जायजा।
इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव […]
January 16, 2022 युवती की मौत के बाद जागा उज्जैन प्रशासन, एक चाइना डोर विक्रेता का मकान किया धराशायी
उज्जैन : चाइना डोर से शनिवार को नेहा आंजना नामक युवती की मौत पर दुःख जताते हुए […]
September 3, 2024 काफिला रुकवाकर सीएम ने महिला से खरीदे अमरूद, खुद खाए, स्टॉफ को भी खिलाए
इंदौर : आमजन से जुड़ने रहने में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की तरह वर्तमान […]
February 1, 2020 निगरानी में है बेटी की शादी के लिए आया चीनी परिवार.. मंदसौर : इन दिनों दुनियाभर में चाइना से फैल रहे कोरोना वायरस का डर बना हुआ है। ऐसे में […]
October 30, 2020 कमलनाथ का अहंकार ही उनके पतन का कारण बना- विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि किसी भी प्रदेश में […]
March 19, 2022 राजेंद्रनगर में 2 से 10 अप्रेल तक मनेगा प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव
इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित श्री राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का […]