बीजेपी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे पुण्यतिथि पर पार्टी नेताओं ने किया नमन

  
Last Updated:  December 28, 2021 " 10:42 pm"

इंदौर : बीजेपी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की 18 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए, शांतिपथ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि स्व.ठाकरे ऐसे नेता थे कि जो वे बोलते थे, वह करते थे। उन्होंने जनसंघ की स्थापना से संगठन का काम किया। 1942 में जनसंघ के प्रचारक बने। भाजपा ही नहीं, अपितु विपक्ष के नेता भी उनका पूरा सम्मान करते थे। ठाकरेजी की कार्यशैली ही ऐसी थी जिसके कारण संगठन का कार्य करने वाले कार्यकर्ता उनसे जुड़ते गए। उन्होंने गांव-गांव, घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ा। आज मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का जो इतना बड़ा संगठन है, यह ठाकरेजी की कार्यशैली का ही परिणाम है। मोघे के मुताबिक ठाकरे जी कहते थे कि कार्यकर्ता वर्षों के परिश्रम से बनता है। वे प्रत्येक व्यक्ति व कार्यकर्ता के साथ अपनत्व का भाव रखते थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सब उन्हें नमन करते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, सांसद शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, उमेश शर्मा, प्रमोद टंडन, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, ज्योति तोमर, सूरज कैरो, दीपक जैन टीनू, अभिषेक बबलू शर्मा, नानूराम कुमावत, हरप्रीतसिंह बक्शी, कमल वर्मा, निरंजनसिंह चौहान, जवाहर मंगवानी, डॉ. महेश गुप्ता, देवकीनंदन तिवारी, कमलेश नाचन, जयदीप जैन, ललित पोरवाल, रघु यादव, शैलजा मिश्रा, पन्नालाल जैन, राजू जोशी, ज्योति पंडित, कंचन गिदवानी, गोविंद पंवार, संतोष गौर, विजय मालानी, नारायण पटेल, आर एन शर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, एस एल शर्मा, पदमा भोजे, रोहित चौधरी, मयूरेश पिंगले, ऋषिसिंह खनूजा, महेश वाजपेयी, लक्ष्मीनारायण साहू, भारत रघुवंशी, शैलेंद्र महाजन, मनोज पाल, गौरव परिहार, दिनेश शुक्ला, दीपिका नाचन, संध्या यादव, कमल आहूजा, मोहन राठौर, हरि अग्रवाल, अश्विन शुक्ला, संजय कटारिया विजय बिंजवा, राजेश शुक्ला, प्रकाश पारवानी, नितिन शर्मा, अशोक चांदू सहित सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कुशाभाऊ ठाकरे को श्रद्धा सुमन अर्पित कर, उन्हें याद किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कुशाभाऊ ठाकरे अमर रहे के नारे भी लगाये।
कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष कमल बाघेला ने किया। अंत में आभार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र गावडे़ ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *