देवस्थान में सभी समाजजन व भक्तो के साथ एक वृहद बैठक का आयोजन।
इंदौर : श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव।
21 जून से 27 जून तक आयोजित होने जा रहा है।
महोत्सव को लेकर वृहद बैठक मीटिंग श्रीमद जगद्गुरू रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रप्पनचार्य महाराज के मंगला शासन में संपन्न हुई।उज्जैन रामानुज कोट के युवराज स्वामी श्री माधव प्रपन्नाचार्य भी बैठक में मौजूद रहे।
नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रप्पनचार्य महाराज ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा यह उत्सव पूरे देश में प्रख्यात है। देश भर से भक्तजन इस उत्सव में भाग लेते हैं।इस बात के मद्देनजर हमारी व्यवस्थाए परिपूर्ण और बेहतर होनी चाहिए।
उज्जैन रामानुज कोट के युवराज स्वामी श्री माधव प्रपन्नाचार्य ने भी महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की अपील तमाम भक्तों से की।
प्रचार प्रमुख पंकज तोतला ने बताया श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव की सभी समितियों के गठन की जानकारी ट्रस्ट के मंत्री रवींद्र धुत व बालकिशन सिंगी द्वारा दी गयी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उत्सव को संपन्न करने के लिए 11 सदस्यीय केंद्रीय समिति का गठन किया गया है।
बैठक में महोत्सव के निमंत्रण पत्र का विमोचन भी नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रप्पनचार्य महाराज द्वारा किया गया। निमंत्रण पत्रों का वितरण भी प्रारम्भ कर दिया गया है।
Related Posts
May 25, 2022 कनाडा इमीग्रेशन के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : लाखों रुपए की धोखा–धडी के मामले में फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
November 28, 2021 कोरोना के नए म्यूटेंट ने बढ़ाई चिंता, सीएम शिवराज ने जरूरी व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के दिए निर्देश, 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे स्कूल
भोपाल : दक्षिण अफ़्रीका में कोरोना वायरस का नया म्यूटेंट मिलने और प्रतिबन्ध हटाने के बाद […]
January 19, 2022 चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश धराए
इंदौर : चोरी की नीयत से घूमते हुए 02 आरोपियों को तेजाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। […]
February 17, 2021 इंदौर प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वसंत पंचमी का पर्व, कलमकारों के साथ शहर के विशिष्टजनों ने भी की शिरकत
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब परिसर स्थित विद्या की देवी मां सरस्वती के मंदिर में बसंत पंचमी […]
December 24, 2020 बर्फ़ानी दादाजी ने किया देह त्याग , मेहंदीपुर के आश्रम में दी जाएगी समाधि
इंदौर : बर्फानी दादा जी के नाम से धार्मिक जगत में पहचान रखने वाले दादाजी ने शरीर छोड़ […]
August 7, 2020 हनी ट्रैप मामले में एसआईटी ने हाईकोर्ट में पेश की स्टैट्स रिपोर्ट इंदौर : हनी ट्रैप मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के चीफ ने गुरुवार को मप्र […]
March 11, 2025 डॉ. अवनि त्रिवेदी ने राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
इंदौर : प्रेस्टीज कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ.अवनी त्रिवेदी ने राज्य स्तरीय शिक्षक एवं […]