इंदौर : कोरोना संक्रमण नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। जिस तेजी से इसका फैलाव हो रहा है वो हालात के संगीन होने का इशारा कर रहा है। सोमवार को संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े चार सौ के करीब पहुंच गया वहीं कुल संक्रमितों की तादाद 20 हजार को पार कर गई है। ऐसे में जरूरी हो गया है कि हम आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकले। भीड़ भरे बाजारों में जाने से बचें और किसी से बातचीत के दौरान भी दो गज की दूरी रखते हुए मास्क लगाकर रखें। सावधानी में ही हमारी सुरक्षा छुपी है।
446 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि।
सोमवार को 1120 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। 3642 सैम्पलों की जांच की गई। 3187 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 446 में संक्रमण की पुष्टि हुई।इसका औसत देखा जाए तो टेस्टिंग के साढ़े 12 फीसदी संक्रमित पाए गए हैं।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 277642 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 20383 संक्रमित पाए गए हैं।
4 मरीजों की मौत…
सोमवार को 4 और मरीजों की जान कोरोना संक्रमण से चली गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 509 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
190 मरीज ठीक होकर घर लौटे।
सोमवार को कोविड अस्पतालों से 190 मरीज ठीक होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 16 हजार मरीज कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं। इनका औसत देखा जाए तो 78 फीसदी से ज्यादा मरीज कोरोना से छुटकारा पा चुके हैं। 3874 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
April 7, 2021 तेजाजी नगर पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को किया गिरफ्तार, चोरी की वारदातों में उड़ाया माल बरामद
तेजाजी नगर पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को बन्दी बनाया है। आरोपी ताले की चाबी बनाने की आड़ […]
December 13, 2019 ‘रेप इन इंडिया’ वाले बयान पर फंसे राहुल, इंदौर में परिवाद दायर इंदौर : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के झारखंड में एक चुनावी रैली के दौरान दिए […]
March 8, 2021 माधव सृष्टि चमेली देवी मेडिकल सेंटर का शुभारंभ 9 मार्च को सीएम शिवराज करेंगे
इंदौर : स्वस्थ मानव से ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण सम्भव है। इसी ध्येय वाक्य के साथ […]
July 6, 2021 7 जुलाई को होगा मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, मप्र से सिंधिया और राकेश सिंह ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
इंदौर : लंबे समय बाद पीएम मोदी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। बताया जाता […]
March 27, 2020 कोरोना संक्रमण से बचाव में असरकारक है मॉडर्न होमियोपैथी- डॉ. चौपड़ा इंदौर : कोरोना महामारी से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। एलोपैथी के साथ […]
July 12, 2025 अमेरिकी उप सहायक सचिव ने अमेरिका – भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने को लेकर की चर्चा
अमेरिकी दक्षिण एशियाई मामलों के ब्यूरो की उप सहायक सचिव बेथानी मॉरिसन का भारत दौरा […]
February 28, 2024 मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
खजराना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साढ़े पांच किलो गांजा व मोटरसाइकिल बरामद की।
इंदौर […]