इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को कमलनाथ सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने मीडियाकर्मियों के समक्ष दिए गए बयान में कमलनाथ सरकार को जालसाजी की सरकार बताया।
समाज के हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी की।
कैलाशजी ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस ने ये कहकर वोट मांगे थे कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे, स्व.सहायता समूहों के कर्ज माफ करेंगे, बेरोजगारी भत्ता देंगे, बिजली का बिल हाफ करेंगे पर न तो कर्ज माफ हुआ, न बेरोजगारी भत्ता मिला और न ही बिजली का बिल हाफ हुआ।
लालटेन युग की हो रही वापसी।
कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ सरकार पर तीखा तंज कसते हुए कहा उसने किसानों के बिजली के बिल तो हाफ नहीं किये, बिजली ही साफ कर दी। शिवराज सरकार के जमाने में प्रदेश की जनता को 24 घंटे बिजली मिलती थी। लोग लालटेन, इन्वर्टर को भूल गए थे पर कमलनाथ सरकार के आते ही बिजली गायब होने लगी है। लालटेन युग की वापसी हो रही है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार संबल योजना में सिर्फ 200 रुपए में बिजली दे रही थी, कमलनाथ सरकार ने वह योजना बन्द कर दी। अब गरीबों के हजारों रुपए के बिल आ रहे हैं।
420 की है सरकार ।
कैलाशजी ने कमलनाथ सरकार को 420 याने जालसाजी करने वाली सरकार बताया। उनका कहना था जो लोग लोगों से लम्बे – चौड़े वादे कर जनता से वोट मांगे पर सत्ता में आने के बाद एक भी वादा पूरा न करें, उसे 420 याने जालसाजी वाली सरकार कहना ही उचित होगा।
Related Posts
July 13, 2024 जनता और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री यादव
नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए विजन डाक्यूमेंट करें तैयार।
नगरों में […]
August 31, 2020 ताजिया जुलूस निकालने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त, लगेगी रासुका इंदौर : शांति समिति की बैठक में लिए गए फैसले और रविवार के लॉकडाउन को दरकिनार कर खजराना […]
December 4, 2021 ठंडी बयारों के बीच ‘ठुमरी का ठाठ’ में शुभ्रा गुहा ने जमाया रंग
इंदौर : पंचम निषाद संगीत संस्थान और दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के […]
May 25, 2020 लॉकडाउन और कर्फ्यू के साए में सादगी से मनाई गई मीठी ईद, कलेक्टर, डीआईजी ने शहर काजी को पेश की मुबारकबाद इंदौर : कोरोना संक्रमण ने ईद की मिठास भी फीकी कर दी। लॉक डाउन और कर्फ्यू के बीच मुस्लिम […]
July 25, 2025 इंदौर रियल एस्टेट ब्रोकर्स एसोसिएशन ने साधु – संतों के लिए आयोजित किया प्रोस्टेट जांच शिविर
सेंट्रल लैब के सहयोग से सौ से अधिक साधु - संतों की जांच की गई।
विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने […]
July 25, 2023 श्रावण और अधिक मास में शिव व श्रीहरि की आराधना से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति
कहते हैं, मनुष्य योनि अत्यंत दुर्लभ है। इस योनि में ईश्वर की कृपा मिल जाए तो जीवन […]
July 11, 2021 सांसद लालवानी की धर्मपत्नी के निधन पर सीएम शिवराज ने जताई शोक संवेदना, दिवंगत बीजेपी नेताओं के घर भी पहुंचे सीएम
इंदौर : उज्जैन के कार्यकर्मों में शिरकत करने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार दोपहर […]