राजनीति में प्रतिस्पर्धा हो पर मनभेद नहीं होना चाहिए। इंदौर-1 से नव निर्वाचित विधायक संजय शुक्ला ने इस दिशा में सराहनीय पहल की। उनके खिलाफ चुनाव लड़े दो बार के विधायक और बीजेपी प्रत्याशी सुदर्शन गुप्ता के निवास पर संजय शुक्ला पहुंचे, उनसे गले मिलकर गिले-शिकवे दूर किये और उनकी माताजी से भी आशीर्वाद लिया। सुदर्शन गुप्ता ने भी संजय शुक्ला का भावभीना स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संजय शुक्ला के पिता विष्णुप्रसाद शुक्ला बड़े भैया मेरे लिए पितातुल्य हैं। जल्दी ही उनसे मिलकर सारी गलतफहमी दूर कर दूंगा।
चुनाव के दौरान सुदर्शन गुप्ता ने बड़े भैया के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, उसे लेकर माहौल में कड़वाहट घुल गई थी। अपने बिगड़े बोल का खामियाजा भी सुदर्शन गुप्ता को भुगतना पड़ा और वे चुनाव हार गए।
विजयी हुए कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने चुनावी कड़वाहट को भूलकर जो सदायशता दिखाई उससे राजनीतिक हलकों के साथ आम जनता में भी अच्छा मैसेज गया है।
Related Posts
February 29, 2024 प्रधानमंत्री मोदी ने मप्र में 17 हजार करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
इंदौर संभाग के जिलों को सिंचाई, पेयजल, उद्योग आदि क्षेत्र में दी बड़ी सौगातें।
इंदौर […]
November 16, 2019 यज्ञ विज्ञान सम्मत दैविक क्रिया है- पं.अग्निहोत्री इंदौर : प्रकृति के शुद्धिकरण की आज सख्त जरूरत है। वायुमण्डल में हरतरह का प्रदूषण फैल रहा […]
September 13, 2022 भूमाफियाओं के साथ पंजवानी की मिलीभगत आई सामने
नीलू पंजवानी के सारे अवैध कार्यों की होगी जांच।
इंदौर : मंगलवार सुबह नगर निगम ने […]
May 27, 2024 वस्तुओं की पैकिंग पर एमआरपी के साथ अंकित हो एफएसपी
उपभोक्ताओं को ठगी से बचाने के लिए बने नियामक कानून।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने की […]
January 18, 2020 ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान’ का हुआ आगाज, शहीद स्मारक पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन इंदौर : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में संस्था सेवा सुरभि के 'झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान' […]
October 18, 2024 घरों के टीवी को कंप्यूटर में बदल देगा जियो क्लाउड पीसी
नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में एक ऐसी टेक्नोलॉजी का […]
May 18, 2024 जून अंत तक खजराना ब्रिज के एक हिस्से का काम पूरा होगा
इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा खजराना चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से किया जा रहा […]