संजय शुक्ला ने शुभ मुहूर्त में किया मतदान, दो लाख मतों से जीतने का किया दावा

  
Last Updated:  July 6, 2022 " 01:47 pm"

इंदौर : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के गृहक्षेत्र बाणगंगा में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मौसम खुला होने से लोग घरों से निकलकर मतदान करने मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। संजय शुक्ला भी परिवार सहित बाणगंगा मेनरोड स्थित एच डी प्रजापति स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया।

शुभ मुहूर्त में किया मतदान।

संजय शुक्ला ने पहले कुलदेवी के दर्शन किए। बाद में वे कार्यकर्ताओं से मिले और उनका उत्साहवर्धन किया। सुबह करीब 11 बजे वे अपने परिवार सहित वोट डालने पहुंचे। उन्होंने शुभ मुहूर्त में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पत्नी अंजलि शुक्ला और बच्चों ने भी बारी- बारी से मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाते हुए परिवार सहित फोटो भी खिंचवाए।

दो लाख मतों से जीतूंगा।

इस मौके पर मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए संजय शुक्ला ने कहा कि वे ईश्वर में विश्वास रखते हैं। इसीलिए शुभ मुहूर्त में मतदान किया। उनका कहना था कि जनता का अपार स्नेह उन्हें मिल रहा है। कांग्रेस की ओर लोगों का रुझान दिखाई दे रहा है। लोग घरों से निकलकर उनके और कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। संजय शुक्ला ने दावा किया कि वे दो लाख मतों से विजयी होंगे।

उमा शशि शर्मा से लिया आशीर्वाद।

वोटिंग कर बाहर आए संजय शुक्ला का सामना पूर्व महापौर उमा शशि शर्मा से हो गया। उन्होंने तत्काल श्रीमती शर्मा के चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया। अन्य लोगों से भी मुलाकात करने के बाद वे मतदान का जायजा लेने बूथों के भ्रमण पर निकल गए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *